Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

युवा कवियों के लिए अटल जी प्रेरणा स्रोतः वीरेन्द्र कंवर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Sep 2018

Last updated on: Sep 25, 2018, 00:00 IST

हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला, साहित्य परिषद, राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला एवं साहित्य परिषद, राजकीय महाविद्यालय संजौली द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य स्मृति में आज राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला में अटल चिन्तन धारा विषयक गोष्ठी कविता पाठ एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा निदेशक शोध संस्थान नेरी, हमीरपुर चेत राम गर्ग विशिष्ट अतिथि थे।वीरेन्द्र कंवर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं तथा युवा कवियों/कवयित्रियों को इस प्रकार का उपयुक्त मंच उपलब्ध करवाने के लिए भाषा अकादमी व राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी को स्मरण करते हुए कहा कि वे अद्वितीय व्यक्तित्व के स्वामी थे तथा न केवल पूरे भारत बल्कि विश्वभर में उनकी ख्याति है।ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि एक छात्र से लेकर प्रधानमंत्री तक के अपने जीवन मार्ग में कड़ी मुश्किलों का सामना करते हुए केवल देश सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। अटल जी ने गरीब की पंक्ति में खड़े अन्तिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की नीव रखी, जिस पर प्रदेश सरकार कर्मठता से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

अटल जी आज के युवा कवियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं तथा युवाओं को अपनी लेखनी में अटल जी के विचारों व देशभक्ति की भावना को समाहित करना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महाविद्यालयों व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से आए प्रतिभागियों ने अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए उनके जीवन पर आधारित कविताओं का पाठ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ रचनाकारों में नीतू वर्मा, आरती गुप्ता, मीनाक्षी सूद तथा डॉ. इन्द्र ठाकुर ने अटल जी की कविताओं का पाठ किया। के.आर.भारती, प्रो. डी.डी. शर्मा तथा भारतीय कुठियाला ने निर्णायक की भूमिका निभाई।राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान के प्रधानाचार्य डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इससे पूर्व, उन्होंने मुख्य अतिथि वीरेन्द्र कंवर व अन्य अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय संजौली की आंचल भण्डारी को प्रथम पुरस्कार तथा इसी महाविद्यालय के राहुल प्रेमी को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सैंट बीड्स कॉलेज की साहिषा वर्मा को तृतीय व राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला के विचलित कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता किस्मत कुमार ने भी अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, हिमाचल भाषा अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह, विभिन्न महाविद्यालयों के आचार्य, प्राचार्य व विद्यार्थी भी उपस्थित थे।   

 

Tags: Virender Kanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD