Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सत्यपाल मलिक ने जम्मू व कश्मीर में इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक लॉच करवाया

‘यह सुविधा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढावा देगी‘, इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को सशक्त बनाना है-डॉ फारूक अब्दुल्ला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 01 Sep 2018

Last updated on: Sep 01, 2018, 00:00 IST

देश के सबसे बडे बैकिंग नेटवर्क के हिस्से के रूप में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आज शाम यहां एसकेआईसीसी में जेएंडके पोस्टल सर्कल द्वारा आयोजित एक प्रभावशाली समारोह में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) लॉच करवाया।पूर्व मुख्यमंत्री तथा सांसद डॉ फारूक अब्दुल्ला, राज्यपाल के सलाहकार बी बी व्यास, पूर्व मंत्री तथा विधायक आसिया नकाश, कश्मीर विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो तलत अहमद, स्कास्ट के उपकुलपति डॉ नजीर अहमद खान, आईएमपीए के महानिदेशक लोकेश दत्त झा, राज्यपाल के प्रमुख सचिव उमंग नरूला, जनजातिया मामलों के आयुक्त/सचिव आर के भगत, राजस्व आयुक्त/सचिव शाहिद इनायत उल्ला, मंडलायुक्त कश्मीर बसीर खान, जेएंडके बैंक लिः के चेयरमैन मुश्ताक अहमद, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के सचिव डॉ अब्दुल रशीद, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल जेएंडके सर्कल तथा पोस्टल विभाग के कर्मचारी, प्रमुख नागरिक और अन्य भागीदार इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बैंकिंग नेटवर्क की सेवाओं को जॉच करने के साथ भारतीय डाक सेवाओं के समृद्ध इतिहास में चार चांद लग गये है। उन्होंने कहा कि  हर एक को विषेशकर समाज के सीमांत वर्गो को बैंकिंग सेवा उपलब्ध करवाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृश्टिकोण है।उनहोंने कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और अधिक बढेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों मे लोग इस नेटवर्क से जुडेंगे तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठायेंगे।

राज्यपाल ने बताया कि जम्मू तथा कश्मीर में जम्मू, कठुआ, उधमपुर, राजोरी, श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला तथा लेह में स्थित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 8 शाखाएं होगी तथा ये सभी शाखाएं शीघ्र ही कार्य करना शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि देशभर में सभी 1.55 लाख डाक घर 31 दिसम्बर तक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से जुडे होंगे।डॉ फारूक अब्दुल्ला ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लॉच का स्वागत करते हुए कहा कि इस पहल से ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में सहायता होगी। उन्होंने कहा कि डाकघर अभी भी पूरे देश मे मूल्यवान सेवाएं प्रदान कर रहे है और ग्रामीण इलाकों में भी अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने इन भूमिगत वित्तीय संस्थानों को और मजबूत करने के लिए भारत सरकार की सराहना की।पोस्ट मास्टर जनरल जेएंडके ने आईपीपीबी की विषेशताओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि आईपीपीबी सेवाओं को सबसे सुरक्षित आधार पर सक्षम लेनदेन तथा दरवाजे तक बैंकिंग के साथ पेपरलेस बैंकिंग जैसी सेवाओं को कवंर करेंगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देष्य सभी लोगों को बैंकिंग चैनेल के दायरे में लाना है। पोस्ट मास्टर जनरल ने इस अवसर पर राज्यपाल तथा डॉ फारूक अब्दुल्ला को स्मृति चिन्ह भी भेंट किये। 

 

Tags: Satya Pal Malik , Dr Farooq Abdullah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD