Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एशियाई खेल (बैडमिंटन) : पी.वी. सिंधु फाइनल में, सायना नेहवाल को कांस्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जकार्ता , 27 Aug 2018

Last updated on: Aug 27, 2018, 00:00 IST

यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को महिला एकल बैडमिंटन में इतिहास रचते हुए भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।दूसरी ओर, भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल सेमीफाइनल में हार गईं और इस कारण उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता सायना का यह एशियाई खेलों में पहला पदक है। सिंधु ने अपने सेमीफाइनल मैच में जीत हासिल कर खिताबी मुकाबले में कदम रखा है। वह एशियाई खेलों में बैडमिंटन की किसी भी स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु ने सेमीफाइनल में जापान की खिलाड़ी और वर्ल्ड नम्बर-2 अकाने यामागुची को मात दी। फाइनल में उनका सामना वर्ल्ड नम्बर-1 चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग से होगा।सायना को महिला एकल के सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग ने सीधे गेमों में 21-17, 21-14 से मात दी।इससे पहले, इंचियोन में 2014 में हुए एशियाई खेलों में सायना क्वार्टर फाइनल तक का सफर ही तय कर पाईं थीं।एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु ने यामागुची को एक घंटे और पांच मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-17, 15-21, 21-10 से मात दी। यामागुची को कांस्य से संतोष करना पड़ा है। यह यामागुची का भी एशियाई खेलों की एकल स्पर्धा में पहला पदक है।

सिंधु पहली बार एशियाई खेलों में महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में पहुंची हैं। पिछली बार इंचियोन में 2014 में हुए एशियाई खेलों में वह अंतिम-16 तक का सफर ही तय कर पाईं थीं।फाइनल में यिंग के खिलाफ होने वाली भिड़ंत के बारे में सिंधु ने कहा, “वह मेरा खेल जानती हैं और मैं उनका। ऐसे में कोई भी रणनीति काम नहीं आएगी। फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी ही स्वर्ण पदक जीतेगी और मैं उम्मीद करती हूं कि मैं अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतूंगी।”रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु अगर फाइनल में जीत हासिल करती हैं, तो यह एशियाई खेलों में उनका पहला स्वर्ण पदक होगा। इसके साथ वह स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी होने का इतिहास भी रचेंगी।सिंधु फाइनल मैच में अगर हार भी जाती हैं, तो भी वह एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी होने का इतिहास रचेंगी। भारत को अब तक एशियाई खेलों में बैडमिंटन की स्पर्धाओं में कुल आठ कांस्य पदक हासिल हुए हैं।

 

Tags: PV Sindhu , Saina Nehwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD