Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार नायब सिंह सैनी ने हरविन्द्र कल्याण के साथ विस परिसर में किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास खरीफ़ फ़सलों के लिए रासायनिक खादों का सही वितरण करें ताकि किसानों के लिए खाद की कमी न रहे : श्याम सिंह राणा प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड - महीपाल ढांडा हरियाणा की इंटरनेशनल योगा डे समारोह में रिकॉर्ड हिस्सेदारी का लक्ष्य आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति - नायब सिंह सैनी भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान : राव नरबीर सिंह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का लिखा गया नया अध्याय - डॉ. अरविंद शर्मा

 

बिजली मंत्री ने घर-घर नौकरी मुहिम के अंतर्गत 622 सहायक लाईनमैंनों को नियुक्ति पत्र बांटे

पंजाब सरकार द्वारा पहले खऱीदे जा रहे 2000 रुपए प्रति क्विंटल की जगह पछवाड़ा खानों से अब 860 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से मिलेगा कोयला : गुरप्रीत सिंह कांगड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 20 Aug 2018

Last updated on: Aug 20, 2018, 00:00 IST

बिजली और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मामलों के मंत्री, पंजाब गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने आज यहाँ 622 सहायक लाईनमैंनों को नियुक्ति पत्र सौंपे जो कि लम्बे समय से लम्बित पड़े थे। इस मौके पर बोलते हुए कांगड़ ने कहा कि घर -घर नौकरी मुहिम पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में एक पहलकदमी है, जिसके अंतर्गत उन्होंने राज्य के हर घर में रोजग़ार के मौके मुहैया करवाने का वायदा किया है।श्री कांगड़ ने आगे कहा कि पंजाब पावर स्टेट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा पहले ही 2800 सहायक लाईनमैंनों, 300 जूनियर इंजीनियरों और 248 सब-स्टेशन सहायकों की नियुक्ति की जा चुकी है। इसके अलावा विभाग द्वारा सेवाकाल के दौरान मारे गए 698 वारिसों को तरस के आधार पर नौकरी मिल चुकी है। श्री कांगड़ ने आगे कहा कि जल्द ही पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा 338 लोअर डिवीजऩ क्लर्कों की भर्ती की जायेगी।ऊर्जा मंत्री ने बताया कि राज्य ने हाल ही में झारखंड की पछवाड़ा माईनज़ के साथ एक समझौता सहीबद्ध किया है, जिसके अंतर्गत पी.एस.पी.सी.एल. को अब 860 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से कोयला मिलेेगा जोकि पहले 2000 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से मिलता था। उन्होंने यह भी बताया कि इस समझौते से 800 करोड़ रुपए की सालाना बचत होगी। गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने पी.एस.पी.सी.एल की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के योग्य नेतृत्व अधीन बिजली संबंधी नयी योजनाएँ और नीतियाँ बनाकर उपभोक्तओं को हर संभव सुविधा, सुगम और सुचारू सेवाएं मुहैया करवाने के लिए कार्पोरेशन वचनबद्ध है। राज्य के सभी उप-मंडलों में पड़ते नीम शहरी क्षेत्रों में ट्यूबवैल कनैक्शनों के स्वामित्व तबदील करवाने संबंधी कैंपों का आयोजन भी विभाग द्वारा किया जा रहा है। अब किसान खपतकारों के लिए मौके पर ही नाम बदली करवाने की एक विशेष सुविधा भी दी जा रही है, जिससे बिजली दफ्तरों में बार -बार चक्कर लगाने की परेशानी से भी बचा जा सकेगा। 

गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने आगे बताया कि पी.एस.पी.सी.एल द्वारा 16 और 17 अगस्त को क्रमवार 216 करोड़ रुपए और 124 करोड़ रुपए डिजिटल तरीकों से इकठ्ठा किये गए हैं। जि़क्रयोग्य है कि पिछले महीने बिजली बिलों के भुगतान के तौर पर 16 जुलाई को 100 करोड़ और 17 जुलाई को 220 करोड़ की रकम इक_ी करके एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया था।उन्होंने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल के मुख्य प्रशासनिक निदेशक इंजीनियर बलदेव सिंह सरां, पी.एस.पी.सी.एल के समूह निदेशक और इंजीनियर साहिबान, वित्त विभाग के उच्च अधिकारी और समूह कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। श्री कांगड़ ने बताया कि बहुत जल्द ही विभाग की तरफ से डिजिटल तरीकों से भुगतान के सम्बन्ध में एक जागरूकता मुहिम का आग़ाज़ किया जा रहा जिससे भविष्य में और भी अच्छे नतीजे आने की संभावना है।बिजली मंत्री ने और जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के हर तरह के बिजली खपतकारों को बेरोक 24 घंटे बिजली की सेवा दी जा रही है और इस बार धान की फ़सल के दौरान किसानों को 8 घंंटे निरंतर बिजली सेवा मुहैया करवाई जा रही है।उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में कार्पोरेशन द्वारा खपतकारों के कल्याण और सुविधा के लिए कई नई नीतियाँ और योजनाएँ जैसे वलैंटरी डिसक्लोजर स्कीम, ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ भी ज़रूरत हो ट्यूबवैल कनैक्शनों के स्वामित्व के तबादले संबंधी मौक पर ही निपटान की योजना आदि शामिल हैं। इस मंतव्य के अंतर्गत पी.एस.पी.सी.एल द्वारा डिस्ट्रीब्यूशन विंग अधीन आते विभिन्न दफ्तरों में 369 कैंपों का आयोजन भी किया गया है। इसके अलावा राज्य में कम हो रहे पानी की समस्या से निपटने के लिए ‘पानी बचाओ पैसा बचाओ’ स्कीम भी शुरू की गई है। इस मौके पर कांग्रेस नेता श्री नरिन्दर भलेरिया, ई.बलदेव सिंह सरां, मुख्य प्रशासनिक निदेशक, श्री आर.पी. पांडव, डायरैक्टर (प्रबंधकी), ई. कुलदीप गर्ग, मुख्य इंजीनियर गुरू नानक देव थर्मल प्लांट बठिंडा, लखविन्दर सिंह, मुख्य इंजीनियर गुरू हरगोबिन्द थर्मल प्लांट लहरा मुहब्बत, ई. भगवान सिंह मठाड़ू, मुख्य इंजीनियर /डीएस, बठिंडा पश्चिमी जोन और बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल थे।

 

Tags: Gurpreet Singh Kangar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD