Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

 

अपनी जड़ों से जुड़ो-इंग्लैंड से आए नौजवानों द्वारा पंजाब विधान सभा और सुखना झील का दौरा

विश्वभर में बसते नौजवानों को अपने पुरखों की जड़ों से जोडऩे के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह के अनूठे प्रयास की प्रशंसा

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Aug 2018

'अपनी जड़ों से जुड़ो प्रोग्राम के अंतर्गत इंग्लैंड से आए 14 नौजवानों ने आज यहाँ पंजाब विधान सभा और सुखना झील का दौरा किया। यह खुलासा करते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ये नौजवान पंजाब विधान सभा के सदन और पुस्तकालय में गए जहाँ विधान सभा के मुलाजिमों ने उनको विस्तार में समूची प्रक्रिया संबंधी जनाकरी दी। प्रवक्ता ने बताया कि ग्रुप ने विधान सभा के मुलाजिमों से सदन के वैधानिक कामकाज और मर्यादा के नियमों बारे जानकारी हासिल की। उन्होंने पंजाब विधान सभा तथा पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट जो कैपीटॉल कंपलैक्स का हिस्सा है, के बीच खुले मैदान का भी दौरा किया। इसके बाद सुखना झील का दौरा करके क्रूज़ की सवारी का आनंद लिया। पंजाब टूर के हिस्से के तौर पर चण्डीगढ़ दौरे बारे अपना तजुर्बा साझा करते हुए ग्रुप के मैंबर गुरजोत सिंह तनेजा ने बताया कि यह दौरा उनके लिए बहुत उत्सुकता भरा है ख़ासकर पंजाब विधान सभा का दौरा करना जहाँ उनको वैधानिक कामकाज बारे विस्तार में जानकारी दी गई। ग्रुप के सदस्यों ने बताया,''विश्व स्तर पर प्रसिद्ध फ्रांस के आर्कीटैक्ट ली कारबुजिय़र की रूप-रेखा मुताबिक विकसित किये गए ख़ूबसूरत शहर के खाके और नमूने को देखने की हमारी तीव्र इच्छा थी।इन नौजवानों ने 'अपनी जड़ों से जुड़ो प्रोग्राम को शुरू करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के अनूठे प्रयास की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने विश्वभर में बसते पंजाबी नौजवानों ख़ासकर अब तक पंजाब न आने वाले नौजवानों को राज्य में आने का न्योता दिया है।

इन नौजवानों ने बताया कि पंजाब के विभिन्न स्थानों का दौरा करके लोगों को मिलने और वहाँ के समृद्ध सभ्याचार और ऐतिहासिक विरासत संबंधी जानने के लिए उनके मन में बहुत उत्सुकता है। इस ग्रुप ने मंगलवार को पी.ए.पी. 82 बटालियन में रात्रि भोज के दौरान सिविल और पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की। डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा और डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने नौजवानों के साथ खुलकर बातचीत की। नौजवानों ने 'अपनी जड़ों से जुड़ो प्रोग्राम के उद्देश्य बारे विचार-विमर्श किया जिसके अंतर्गत उनको राज्य के गौरवमयी संास्कृतिक विरासत बारे जानने के इलावा अपने माता-पिता और बुज़ुर्गों के पैतृक स्थानों का दौरा करके सगे-सबंधियों के साथ मेल-जोल करने का अनूठा मौका हासिल होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव एन.आर.आई. मामले एस.आर. लद्धड़, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव गिरीश दयालन, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कैप्टन संदीप संधू, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. जगदीप सिंह सिद्धू और डायरैक्टर पर्यटन एम.एस. जग्गी उपस्थित थे। इस दौरान 'अपनी जड़ों से जुड़ो प्रोग्राम के कोर्डीनेटर वरिंदर सिंह खेड़ा ने बताया कि नौजवानों का ग्रुप कल पटियाला में गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ लॅा, नेशनल इंस्टीच्युट ऑफ स्पोटर््स, पंजाबी यूनिवर्सिटी के इलावा गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में जायेगा।

 

Tags: Connect to Your Roots

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD