Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

किरन रिजीजू की अगुआई वाली केंद्रीय टीम ने नागालैंड में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागालैंड , 05 Aug 2018

Last updated on: Aug 05, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजीजू ने आज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), गृह मंत्रालय (एमएचए), सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों की टीम के साथ दीमापुर और कोहिमा जिलों के बाढ़/भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा किया और राज्य सरकार तथा अन्य केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा खोज, राहत एवं बचाव कार्यों की मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, गृह सचिव, पुलिस महानिरीक्षक और राज्य सरकार के अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर जायजा लिया। दीमापुर पहुंचने के बाद, राज्य सरकार के अधिकारियों ने राज्य की स्थिति से केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री रिजीजू को अवगत कराया और उसके बाद श्री रिजीजू, नागालैंड के मुख्यमंत्री तथा राज्य एवं केन्द्र सरकार के अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ दीमापुर और कोहिमा जिले के बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। इस हवाई सर्वेक्षण के बाद, उन्होंने दीमापुर में एक बैठक भी की। बैठक के दौरान श्री रिजीजू ने बाढ़ और भूस्खलन की इस प्राकृतिक आपदा से निपटने में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य के प्रति संतोष व्यक्त किया तथा राज्य सरकार को प्रभावित आमलोगों को मूलभूत जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। उन्होंने राज्य सरकार को यह भरोसा देते हुए कहा कि अंतर-मंत्रीय केन्द्रीय टीम जल्द ही 10 से 15 दिनों के अंदर राज्य का दौरा करेगी। उन्होंने राज्य सरकार को यह भरोसा भी दिया कि एसडीआरएफ टीम की दूसरी टुकड़ी जल्द ही राहत कार्य के लिए भेजी जाएगी। 

नागालैंड के मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार को तुरंत कार्य करने के लिए धन्यवाद भी दिया तथा कहा कि जिस तरह से केन्द्र सरकार ने तेजी दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीक़प्टर के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम भेजी, उससे राहत एवं बचाव कार्य तथा बचाव संसाधनों को तेजी से वितरित करने में भी काफी मदद पहुंचा है। मीडिया से बात करते हुए श्री रिजीजू ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से राज्य को फसल के साथ-साथ सड़क मार्ग सेवा को काफी नुकसान पहुंचा है। श्री रिजीजू ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार नागालैंड में आए इस बाढ़ की आपदा से काफी आहत है और साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को यह भरोसा दिलाया कि केन्द्र  सरकार इससे निपटने में राज्य सरकार को हर संभव मदद देगी।इस मौसम में, नागालैंड के कई इलाके भारी बारिश के कारण इसकी चपेट में आ गए हैं। 70 लोगों वाले एनडीआरएफ की दो टीमें दिन-रात राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई है। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर भी राहत कार्यों में लगे हैं।गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचने पर असम सरकार के राजस्व और आपदा प्रबंधन में प्रधान सचिव ने राज्य में जारी बाढ़ की स्शिति से केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद भी दिया। श्री रिजीजू ने आश्वात किया कि केन्द्र सरकार इस बाढ़ की स्थिति से निपटने में राज्य सरकार को हर संभव मदद देगी। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से आर्थिक सहायता के लिए जल्द-से-जल्द ज्ञापन देने का भी अनुरोध किया।

 

Tags: Kiren Rijiju , Neiphiu Rio

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD