Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

दिल्ली में रिक्शाचालक ने किया अस्पताल का उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली (आईएएनएस) , 25 Jan 2014

Last updated on: Jan 25, 2014, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस इलाके के मलिन बस्ती में रहने वाले एक 60 वर्षीय रिक्शाचालक के हाथों एक पुनर्निर्मित अस्पताल का उद्घाटन करवाया गया। मुख्यमंत्री ने 60 वर्षीय रिक्शाचालक विजय बाबा से शुक्रवार की रात मुलाकात कर उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था। विजय बाबा ने लोदी कॉलोनी में पुनर्निर्मित पालिका मैटरनिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।उद्घाटन के बाद विजय बाबा ने कहा, "यह बहुत ही सम्मान और गरिमा की बात है कि एक रिक्शाचालक को अस्पताल के उद्घाटन के लिए बुलाया गया।"

विजय बाबा ने आईएएनएस से कहा, "मैंने हमेशा सुरक्षाकर्मियों से घिरे रहने वाले सांसदों और विधायकों को ही अस्पतालों और शॉपिंग मॉल्स का उद्घाटन करते देखा है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में ही हम जैसे लोग ऐसा सम्मान मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।"दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "आप चाहती है कि आम जन इस बात को महसूस करें कि समाज में उनका भी महत्व है।"इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को चौबीसों घंटे प्रसूति की सुविधा एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 30 से बढ़ाकर 65 कर दी गई है। इसके अलावा अस्पताल में अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD