Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

उधमपुर में विशेष सुविधाओं से युक्त सेना अस्पताल का शुभारंभ होगा : डॉ जितेंद्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jul 2018

Last updated on: Jul 27, 2018, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जल्द ही विशेष सुविधाओं से युक्त सेना के एक अस्पताल का शुभारंभ होगा। इस अस्पताल में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ डीएम और एमसीएच प्रशिक्षित अति विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे। केन्‍द्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डा. जितेन्‍द्र सिंह ने आज इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अपेक्षित कार्यक्रम के अनुसार, इस अस्पताल के अगले वर्ष के शुरू में प्रारंभ होने की संभावना है, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रक्षा मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र लिखते हुए इस परियोजना में तेजी लाने के प्रयास का अनुरोध किया है ताकि अस्पताल पूरा करने की संभावित तिथि को निश्चित समय से पहले करते हुए इस अस्पताल के संचालन को इस वर्ष के अंत तक सुनिश्चित किया जा सके। इससे पहले दिन में, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी ने डॉ जितेंद्र सिंह से भेंट की और उन्हें उधमपुर में उत्तरी कमान के तहत आने वाले इस विशेष सुविधाओं से युक्त अस्पताल की अद्यतन स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि उधमपुर में नया सुपर स्पेशलिटी आर्मी हॉस्पिटल पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य देखभाल संपदा साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के माध्यम से एक ओर इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में तैनात सशस्त्र बल कर्मियों और उनके परिवारों को शीघ्र और उच्च गुणवत्तायुक्त उपचार मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर डोडा जिले के पहाड़ी इलाकों में बसी नागरिक आबादी के एक बहुत बड़े हिस्से के रूप में शामिल हजारों भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों को एक लागत प्रभावी और विश्वसनीय उपचार विकल्प भी मिलेगा। डॉ जितेंद्र सिंह ने इस क्षेत्र में आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) द्वारा लगाए गए कई स्वास्थ्य देखभाल शिविरों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किए जाने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने विशेष तौर पर हाल ही में भद्रवाड़ा में आयोजित दो दिवसीय बहु-विशिष्ट चिकित्सा शिविर की सराहना की, जहां देश भर से एएमसी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की थी और 10,000 से अधिक मरीजों ने इस अवसर का लाभ उठाया। डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नदी पुनर्जीवन परियोजना (एनआरआरपी) के साथ उत्तर भारत की पहली नदी के रूप में देविका नदी की सफाई और पुनर्निर्माण के साथ ही, उधमपुर में पहला रेडियो स्टेशन भी इस वर्ष के अंत तक कार्य प्रारंभ कर देगा। उन्होंने कहा कि जिले में हाल ही में हुए महत्वपूर्ण कार्यों में विशेष सुविधाओं से युक्त सेना का यह अस्पताल एक और मील का पत्थर साबित होगा।

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD