पंजाब पुलिस के ट्रैफि़क विंग ने ड्यूटी के दौरान मिसाली उत्साह दिखाने पर अपने मुलाजिमों को सम्मानित करने का एक अनोखा ढंग शुरू किया है जिससे राहगीरों को बचाने और सड़कोंं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ भीड़ से मुक्त रखा जा सके।यह खुलासा करते हुए पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक बेहतर ट्रैफि़क पुलिस कर्मचारी को आम लोगों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर चुना जायेगा और उसे 'सप्ताहिक /महीने के पुलिस कर्मचारी के तौर पर सम्मानित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में कोई भी नागरिक ट्वीट कर सकता है, ई -मेल भेज सकता है, पंजाब पुलिस के वैब्ब पोर्टल पर टिप्पणी पोस्ट कर सकता है या अफसरों को तस्वीरों सहित वट्सऐप पर संदेश भेज सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिक्रिया के आधार पर चुने गए जवानों को एडीजीपी /ट्रैफि़क द्वारा प्रशंसा सर्टिफिकेट /नकद ईनाम दिए जाएंगे। इस सर्टिफिकेट पर 'आप तबदीली लिया सकते हो के तौर पर शीर्षक किया जायेगा।प्रवक्ता ने बताया कि आज पहले ऐसे सर्टिफिकेट दो हवलदारों गुरधियान सिंह (नंबर 381 /एस.ए.एस. नगर) और गुरदेव सिंह (नंबर 396 /एस.ए.एस नगर) को दिए गए हैं जिनको मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह और डी.जी.पी. पंजाब सुरेश अरोड़ा द्वारा उनके कार्य की प्रशंसा के आधार पर सम्मानित किया गया है। जि़क्रयोग्य है कि दोनों ट्रैफि़क कर्मचारी ज़ीरकपुर फ्लाईओवर के नज़दीक चलती बारिश में भी ट्रैफि़क को कंट्रोल कर रहे थे और मशहूर सिने अदाकारा गुल पनाग ने वह फोटो मुख्यमंत्री को भेजी जिन्होंने इन पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए यह फोटो आगे डी.जी.पी पंजाब को भेज दी।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में यातायात और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए आम नागरिकों द्वारा भेजे जाने वाले कीमती सुझावों के आधार पर हर माह बेहतर सुझावों के लिए उन नागरिकों को भी ऐसे प्रशंसा सर्टिफिकेट सौंप कर हौंसला अफजायी की जायेगी। प्रवक्ता ने आशा व्यक्त कि सम्मान देने वाली ऐसी प्रथा आम लोगों और ट्रैफि़क पुलिस के बीच सकारात्मक संचार को प्रोत्साहन देगी जिससे पंजाब की सड़कों को सुरक्षित रखने और भीड़ से मुक्त रखने में राहत दिलाई जा सकेगी और ट्रैफि़क विंग के सिद्धांत 'हम मिलकर तबदीली ला सकते हैं को सचमुच ही दोहराया जा सकता है।