Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

क्या कांग्रेस तीन तलाक जैसे मुद्दों का समर्थन करेगी : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) , 14 Jul 2018

Last updated on: Jul 14, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कांगेस को मुस्लिमों की पार्टी कहने वाले कथित बयान को याद दिलाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उन्हें इस बयान से आश्र्चय नहीं हुआ था। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस तीन तलाक जैसे मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं का समर्थन करेगी। यहां पूर्वाचल एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, गत दो दिनों से मैं सुन रहा हूं कि एक नामदार नेता(राहुल गांधी) ने हाल ही मे कहा है कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है। मुझे इसपर आश्चर्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा, यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी एकबार कहा था कि देश के संसाधनों पर मुस्लिमों का पहला अधिकार है। लेकिन मैं कांग्रेस के नामदार से पूछना चाहता हूं कि क्या यह पार्टी केवल मुस्लिम पुरुषों के लिए है? क्योंकि वे तीन तलाक और निकाह हलाला जैसे मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं का समर्थन नहीं करते। मुस्लिमों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने राहुल और कांग्रेस पर यह हमला रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के कांग्रेस पर सांप्रदायिक आधार पर देश को बांटने का अरोप लगाने के एक दिन बाद किया है। सीतारमण ने कहा था कि ऐसा करके कांग्रेस 2019 लोकसभा चुनाव से पहले खतरनाक खेल खेल रही है।

ऊर्दू दैनिक की रपट का हवाला देते हुए सीतारमण ने दावा किया था कि राहुल ने इस सप्ताह मुस्लिम बुद्धिजीवियों की बैठक में कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी बताया था। सीतारमण ने कांग्रेस अध्यक्ष से माफी की मांग की थी। प्रधानमंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर संसद को नहीं चलने देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, वे संसद को चलने नहीं देते हैं। वे कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न करते हैं। मोदी ने कहा, पूर्वाचल एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश को नई ऊचांइयों पर ले जाएगा। इस परियोजना पर 23,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत लखनऊ और गाजीपुर के बीच पड़ने वाले सभी शहर इस बदलाव का गवाह बनेंगे। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तर प्रदेश के बारे में समझ को बदला है। मोदी ने कहा, योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश में अपराध दर, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सक्षम है। उन्होंने राज्य के विकास में काफी योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यहां राजमार्गो के अलावा जलमार्गो, वायुमार्गो के लिए भी काम किया जा रहा है।

 

Tags: Narendra Modi , Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD