Tuesday, 07 May 2024

 

 

खास खबरें बठिंडा में भगवंत मान ने बादलों और कैप्टन पर साधा निशाना, लोगों से की ईमानदार नेता गुरमीत खुड्डियां को वोट देने की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार, लोगों से उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला पंजाब वासियों के लिए आशा की किरण है अकाली दल:एन.के.शर्मा एलपीयू द्वारा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड किंगडम के 15 विद्यार्थियों की मेजबानी PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर

 

एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव भारत को प्रबंधित लोकतंत्र में बदल देगा : आशीष खेतान

आशीष खेतान
आशीष खेतान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jul 2018

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के विचार को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को कहा कि इस तरह की प्रणाली से भारत एक प्रबंधित लोकतंत्र (मैनेज्ड डेमोक्रेसी) में बदल जाएगा। विधि आयोग के समक्ष पेश हुए आप नेता आशीष खेतान ने अपनी पार्टी के विचारों को बैठक में रखने के बाद कहा, हम एक राष्ट्र, एक चुनाव के विचार के खिलाफ हैं क्योंकि यह भारत के संघीय लोकतंत्र को प्रबंधित लोकतंत्र में बदल देगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने के लिए भारतीय संविधान को विकृत कर पूरी तरीके से फिर से लिखा जाएगा। खेतान ने कहा, जो भी बचेगा वह लोकतंत्र का दिखावा होगा। यह इस देश के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कम करेगा। यह लोगों के वोट देने के आधिकार या सरकार को बेदखल करने के अधिकार को छीन लेगा। इस व्यवस्था से बल और धन शक्ति का प्रभुत्व होगा।

विधि आयोग की बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नदारद होने पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह अजीब है कि जिस पार्टी ने विचार दिया वह खुद ही इस चर्चा से गायब है। आप नेता ने जोर देकर कहा कि कैसे एक साथ चुनाव कराने से भारत का संपन्न, खुला और पारदर्शी लोकतंत्र, स्तालिनवादी लोकतंत्र में बदल जाएगा, जहां लोगों को पांच साल में एक बार मतदान करने का अधिकार मिलेगा और अगर चयनित सरकार प्रभावित करने में विफल रहती है तो लोगों को सुधार का मौका नहीं मिलेगा। खेतान ने तर्क देते हुए कहा, आप लोगों से आत्म सुधार के अधिकार को छीन रहे हैं। अक्सर इस देश में हमने देखा है कि लोग संसदीय चुनावों में अलग तरीके से वोट करते हैं और छह महीने गुजरने के बाद लोग राज्यों के चुनावों में अलग तरीके से वोट देते हैं। उन्होंने कहा, इस प्रस्ताव में मूलरूप से तानाशाही मानसिकता की बू आ रही है।

 

Tags: Ashish Khetan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD