Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा ने कश्मीर को बर्बाद कर दिया : कांग्रेस

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jun 2018

Last updated on: Jun 19, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर कश्मीर में स्थिति को चौपट करने और उसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार गठबंधन से नाता तोड़ने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती की अगुवाई वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना को खारिज कर दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा, जो कुछ भी हुआ वह अच्छा हुआ। जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने कश्मीर को बर्बाद कर दिया और अब गठबंधन से हाथ पीछे खींच लिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पीडीपी के साथ कांग्रेस के गठबंधन का सवाल ही नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बीते चार वर्षो में आतंकवाद बढ़ने से जम्मू एवं कश्मीर में 373 सुरक्षाकर्मी और 239 नागरिक मारे गए। 

उन्होंने कहा, भाजपा की सत्ता की भूख ने जम्मू एवं कश्मीर को आतंकवाद की आग में झोंक दिया। बीते चार वर्ष में 373 जवान और 239 नागरिक मारे गए। सुरजेवाला ने एक ट्वीट में कहा, इससे देश को क्या मिला? उन्होंने कहा, अगर घर बर्बाद होने के बाद आपको ध्यान आता है, तो इसका क्या फायदा है? आपने खुद से ही घर में आग लगाई और उसके बाद एक तमाशाबीन बन गए। भाजपा ने नया खेल खेलने के लिए एक नया चोला ओढ़ा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने दावा किया था कि 2016 में की गई नोटबंदी से जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद की कमर टूट गई है, लेकिन यह सच मालूम नहीं होता है। उन्होंने कहा, क्या भाजपा ने नहीं बोला था कि नोटबंदी ने कश्मीर में आतंकवाद की कमर तोड़ दी है? तो फिर क्या हुआ?

 

Tags: Ghulam Nabi Azad , Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD