Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जनसेवा मेरा दायित्व, कोई कसर नहीं छोडूंगा : दुष्यंत चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी आदमपुर (हिसार) , 19 Jun 2018

Last updated on: Jun 19, 2018, 00:00 IST

जनसेवा मेरा परम दायित्व है तथा जब से हिसार की जनता ने मुझे सांसद चुना है मेरी कोशिश रही है कि जनसेवा के कार्यों में कोई कोर कसर ना रहने दूं, हर जरूरतमंद के काम आ सकूँ। यह बात हिसार लोकसभा के सांसद दुष्यंत चौटाला ने मंडी आदमपुर में मंगलवार को स्थानीय किसान एग्रो इंडस्ट्रीज में पार्टी कार्यकर्ताओं और सरपंचों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आदमपुर विधानसभा के प्रति उनका दायित्व और भी बढक़र है क्योंकि आदमपुर मेरा ननिहाल भी है और यहां से जो लाड़-प्यार मुझे मिला है उसको कभी भूला नहीं सकता। उन्होंने अपनी सांसद निधि से आदमपुर विधानसभा के सदलपुर, चौधरीवाली, कोहली, मल्लापुर, बीड़, दड़ोली, भोडिया बिश्नोईयां, चूली खुर्द, फ्रांसी, जगान, कालीरावण, जाखोद खेड़ा, खारिया, कुतियावाली, लाडवी, सुंडावास, न्योलीखुर्द आदि 17 गांवों की पंचायतो को पानी के टैंकर वितरित किये।इनेलो सांसद ने कहा कि आदमपुर विधानसभा के राजस्थान के सीमावर्ती गॉवों में पीने के पानी की किल्लत चिंताजनक है तथा सरकार को इन गांवों में पानी को लेकर कोई ठोस योजना बनानी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को 22 जून को हिसार में एसवाईएल के निर्माण को लेकर हिसार की अनाज मंडी में होने वाले जेल भरो आंदोलन में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहर हरियाणा की जीवन रेखा है तथा इनेलो प्रदेश की जनता को एसवाईएल का पानी हर हाल में दिलवाएगी। उल्लेखनीय है कि आदमपुर विधानसभा में इससे पहले भी सांसद एक दर्जन गांवों की पंचायतों को पानी के टैंकर उपलब्ध करवा चुके है। हलके के सरपंचों ने टेंकर उपलब्ध करवाने हेतु उनका आभार जताया। इस अवसर पर इनेलो नेता राजेश गोदारा, पूर्व जिला पार्षद सिद्धार्थ गोदारा, तरसेम गोयल, पूर्व चेयरमैन हनुमान  बिश्नोई, अशोक यादव, जिला पार्षद रामप्रसाद गढ़वाल, अभिषेक बिश्नोई, जगदीश मोठसरा, प्रदीप पूनिया, मास्टर हरनाम सिंह, मास्टर दलबीर, राजा खीचड़, सरपंच दलीप मंडेरणा, चंद्रशेखर जाजूदा, सुग्रीव पंवार, सोनिया, कृष्ण पूनिया, सुभाष टाडा, मनोज शर्मा, महावीर जांगड़ा, रणवीर सिंह, प्रीतम महला, विकास बेनीवाल, प्रभु कस्वां, सज्जन डूडी, रामकुमार सहारण, देवेंद्र पहलवान, सुनील मुंड आदि मौजूद थे। 

कुलदीप समर्थक 40 परिवार इनेलो में शामिल: आदमपुर हलके के गांव खैरमपुर में सांसद दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के समर्थक रहे लगभग 40 परिवारों ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। ये पिछले कई वर्षों से कुलदीप बिश्नोई के समर्थक रहे है। इनेलो में शामिल होने वालों में सुरजीत बिश्नोई, मोहनलाल फौजी, जगदीश गोदारा, मुकेश गोदारा, आत्मा राम बिश्नोई, राम सिंह फौजी, त्रिवेणी गोदारा, मनजीत बिश्नोई, सन्दीप बिश्नोई, ओम प्रकाश बिश्नोई, कृष्ण बिश्नोई, हंसराज बिश्नोई, हेतराम बिश्नोई थे। इनेलो में शामिल हुए लोगो ने कहा कि कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई न तो आम लोगो से मिलते है और न ही किसी प्रकार की जनसमस्या का हल करवा पाते हं। जब कि इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला जब से सांसद बने है तब से निरंतर जनता के बीच रहते है और सडक़ से संसद तक लोगों की समस्या पुर जोर तरीके से उठाते है, सांसद दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली और जनता के प्रति उनकी कर्तव्यपरायणता से प्रभावित होकर वे इनेलो में शामिल हो रहे है। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने इनेलो में शामिल परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें इनेलो में पूरा मानसम्मान दिया जाएगा।सांसद चौटाला ने कहा कि जब से वे सांसद बने है उनका प्रयास रहा है कि उनकी लोकसभा के प्रत्येक गांव को बिजली पानी की सुविधा मिले। गांव के लोगो ने सांसद से एक पानी के टैंकर की मांग की तो सांसद ने पीने के पानी की व्यवस्था के लिये एक पानी का टैंकर अपनी सांसद निधि से देने की घोषणा की। इस अवसर पर जुलाना से विधायक परमिंदर ढुल, उकलाना विधायक अनूप धानक, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र लितानी, नरेश द्वारका व कृष्णा भट्टी सहित बहुत से इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD