Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

घरेलू कामगारों को रजिस्टर करके कल्याण स्कीमों का दिया जायेगा लाभ -बलबीर सिंह सिद्धू

राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की पहली मीटिंग में लिया गया अहम फैसला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jun 2018

Last updated on: Jun 13, 2018, 00:00 IST

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के अंतर्गत पंजाब सरकार ने फ़ैसला किया है कि घरों में काम करने वाले डोमैस्टिक वर्करज़ (घरेलू कामगार) को रजिस्टर्ड करके उनको पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याण स्कीमों के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जायेगा। इस संबंधी फ़ैसला आज राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की मीटिंग के दौरान लिया गया जिसकी अध्यक्षता श्रम मंत्री पंजाब श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने की।जानकारी देते श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि घरेलू कामगार असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक घरेलू कामगारों की रजिस्ट्रेशन का कोई भी उपबंध नहीं था जिस कारण जहाँ एक तरफ़ यह कामगार पंजाब सरकार की कल्याण स्कीमों का लाभ लेने से वंचित थे वहीं दूसरे तरफ़ इनको मकान मालिकों के हाथों शोषण और अन्य भेदभावों का शिकार होने पड़ता था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी का लोगों के साथ यह वायदा था कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों की लूट-मार को रोककर उनको सरकार की कल्याण स्कीमों का बनता लाभ दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते  ही असंगठित क्षेत्र के कामगारों के कल्याण के लिए राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन कर दिया था।

बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की आज की मीटिंग के दौरान सांझे तौर पर यह फ़ैसला लिया गया कि असंगठित कामगार की श्रेणी में समूह डोमैस्टिक वर्कर (घरेलू कामगारों) का रिकार्ड तैयार करके उनका रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। इन कामगारों को सरकार द्वारा पहचान पत्र मुहैया करवाया जायेगा जो कि उनके आधार डाटा के साथ लिंक किया जायेगा।रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संबंधी और ज्यादा जानकारी देते हुए श्री संजय कुमार प्रमुख सचिव श्रम विभाग ने बताया कि कोई भी घरेलू कामगार जिसकी आयु 14 वर्ष से अधिक है वह अपने आपको राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के साथ रजिस्टर कर सकेगा परन्तु इसके साथ ही उसको यह स्व: घोषणा पत्र भी देना पड़ेगा कि वह असंगठित क्षेत्र का घरेलू कामगार है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही श्रम विभाग द्वारा घरेलू कामगारों को रजिस्टर्ड किये जाने संबंधी दिशा-निर्देश और अन्य सेवा शर्तें विभाग की वैबसाईट पर डाल दी जाएंगी।आज की मीटिंग में सामाजिक सुरक्षा विभाग की डायरैक्टर श्रीमती कविता सिंह, लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर श्री प्रदीप अग्रवाल, लेबर कमिशनर पंजाब श्री टी.एस. धालीवाल के अलावा राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के समूह मैंबर उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD