Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुनील कुमार शर्मा ने किश्तवाढ़ में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की

स्थिति की निगरानी हेतु विषेश टीमें बनाई गईं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 11 Jun 2018

Last updated on: Jun 11, 2018, 00:00 IST

ऊर्जा मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने आज विडियो कांफ्रैन्स के माध्यम से किश्तवाढ़ में जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की तथा सम्बंधित अधिकारियों को जिले के लोगों के लिए पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मंत्री ने इससे पूर्व की गई बैठक में जिले के लोगों द्वारा कम पानी से सम्बंधित उनके द्वारा पंजीकृत की गई शिकायतों का जायजा लिया था। इस सम्बंध में उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को कस्बे में तथा इसके आसपास पानी का नियमित वितरण करने के निर्देश दिये जिसके लिए एक ठोस योजना तथा वितरण प्रक्रिया बनाई जानी चाहिए। बैठक में बताया गया कि कस्बे में लगभग 50 प्रतिशत जलापूर्ति हो चुकी है तथा कम से कम समय के भीतर लोगों को पानी की आवश्यक मात्रा सुनिश्चित करने हेतु प्रयास जारी हैं। 

यह भी बताया गया कि पानी की लीक पाईपों की मुरम्मत भी की गई है इसके अलावा जलापूर्ति को नियमित बनाने हेतु कस्बे को 4 अलग जोन में बांटा गया है। सुनील ने उपायुक्त को कस्बे तथा मंडाल क्षेत्र में वितरण की निगरानी हेतु विषेश टीमें तैयार करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने प्रयासों को बढ़ाना चाहिए ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके और उन्हें कोई असुविधा न हो। मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सम्बंधित अधिकारियों की लापरवाही को गम्भीरता से लिया जाएगा और ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किश्तवाढ़ के उपायुक्त को प्रक्रिया की निगरानी करने और लोगों की समस्याओं का निवारण सुनिश्चित करने के अलावा 2 दिनों के भीतर कार्यालय को कार्य रिपोर्ट पेश करने के निर्देश भी दिये।

 

Tags: Sunil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD