Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

अश्वनी लोहानी ने एनसीपीसीआर के साथ संयुक्त रूप से “बच्चों के संरक्षण पर रेलवे के सहयोग से जागरूकता अभियान” की शुरूआत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jun 2018

Last updated on: Jun 07, 2018, 00:00 IST

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री अश्वनी लोहानी ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की अध्यक्ष सुश्री स्तुति कक्कर के साथ आज जागरूकता फैलाने के प्रयास के तहत रेलवे के संपर्क में आने वाले यात्रियों के रूप में बच्चे, बर्बाद बच्चे, तस्करी कर लाए गए बच्चे, अपने परिवार से जुदा हुए बच्चों के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया।इस अवसर पर श्री धर्मेन्द्र कुमार, आईपीएस, डीजी आरपीएफ, श्री विश्वेश चौबे, जीएम/उत्तर रेलवे, श्री आर एन सिंह, डीआरएम/दिल्ली प्रभाग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री अश्वनी लोहानी ने कहा, “यह अभियान पूरे रेलवे प्रणाली में बच्चों की सुरक्षा के मुद्दे को हल करने और सभी हितधारकों, यात्रियों, विक्रेताओं, कुलियों को संवेदनशील बनाने के लिए शुरू किया गया है। वर्तमान में, रेलवे के संपर्क में बच्चों की देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की यह मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) 88 स्टेशनों पर सफलतापूर्वक लागू की गई है।आने वाले समय में हम इसे बढ़ाकर 174 स्टेशनों पर लागू करने वाले हैं।”

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की अध्यक्ष सुश्री स्तुति कक्कर ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि एनसीपीसीआर रेलवे मंत्रालय के इस तरह के प्रयास के लिए तहे दिल से आभारी है।उन्होंने कहा कि अन्य हितधारकों जैसे कुलियों/ पोर्टरों, स्टेशनों पर विक्रेताओं आदि का सहयोग भी बच्चों की सुरक्षा में बेहद उपयोगी है। उन्होंने बच्चों को तस्करी और बर्बद होने से बचाने के लिए तेजी से कार्रवाई करने में आरपीएफ के प्रयासों की भी सराहना की। इस कार्यक्रम में बच्चों के संरक्षण के मुद्दे पर विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के बच्चों द्वारा नाट्य भी प्रस्तुत किया गया। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री अश्वनी लोहानी ने सुश्री स्तुति कक्कर, श्री धर्मेन्द्र कुमार, श्री विश्वेश चौबे का साथ रेलवे के संपर्क में आने वाले बच्चों की सुरक्षा और देखभाल हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए एक पोस्टर भी जारी किया।इस कार्यक्रम का समापन श्री आर एन सिंह, डीआरएम/दिल्ली प्रभाग के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।     

 

Tags: RAILWAYS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD