Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

जम्मू कश्मीर के ऊर्जा क्षेत्र को आधुनिक बनाने हेतु कदम उठाये जा रहे हैं- सुनील शर्मा

मंत्री ने तीन नये रिसीविंग स्टेशनों का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 03 Jun 2018

Last updated on: Jun 03, 2018, 00:00 IST

ऊर्जा विकास मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने आज रायपुर दोमाना निर्वाचन क्षेत्र में तीन रिसीविंग स्टेशनों का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार राज्य में ऊर्जा परिदृश्य को सुचारू बनाने हेतु ठोस कदम उठा रही है तथा बेहतर परिणामों की प्राप्ति हेतु विभिन्न ऊर्जा ढांचा विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इन रिसीविंग स्टेशनों में आर-एपीडीआरपी के तहत हकल में 10 एमवीए 33/11 केवी स्टेशन, बरनाई में 10 एमवीए, 33/11 केवी स्टेशन तथा ज्वाला में 6.3 एमवीए, 33/11 केवी स्टेशन शामिल हैं। विधायक बाली भगत, पार्शद विक्रम रंधावा, ऊर्जा विकास आयुक्त असगर अली, मुख्य अभियंता अश्वनी गुप्ता, एसई अश्वनी सचदेवा, एक्सीयन पदमदेव सिंह, संजय शर्मा तथा पीडीडी के सम्बंधित अधिकारियों के अलावा वरिश्ठ राजनीतिज्ञ बलदेव सिंह मंत्री के साथ थे। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि लोगों को बडे पैमाने पर लाभ देने हेतु तथा उन्हें पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाने हेतु और नई ऊर्जा विकास परियोजनाएं शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि इन रिसीविंग स्टेशनों के उद्घाटन से स्थानीय लोगों की मांग पूरी हुई है जिससे उनके लिए बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत भी की तथा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से सम्बंधित उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें उनके सभी जायज मुद्दों ओर मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को इन मुद्दों का समयबद्ध तरीके से निवारण करने के तत्काल निर्देश दिये।

 

Tags: Sunil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD