Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

 

रेल मंत्रालय ने फ्रेट ट्रेनों तथा यात्री ट्रेनों की औसत गति में वृद्धि करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला, ‘मिशन रफ्तार’ का आयोजन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 May 2018

Last updated on: May 30, 2018, 00:00 IST

रेल मंत्रालय ने फ्रेट ट्रेनों तथा यात्री ट्रेनों की औसत गति में वृद्धि करने के उद्देश्य से नई दिल्ली में एक दिवसीय कार्यशाला, ‘मिशन रफ्तार’ का संचालन किया। रेल राज्य मंत्री श्री राजेन गोहेन रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री अश्विनी लोहानी ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। रेलवे बोर्ड के सभी सदस्य, रेल मंडलों के महाप्रबंधक तथा वरिष्ठ रेल अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर रेल तथा कोयला मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह कार्यशाला, भारतीय रेल के उच्च प्रबंधन के साथ फ्रेट तथा यात्री ट्रेनों की औसत गति बढ़ाने पर विचार-विमर्श करने का एक प्रयास है। इसके साथ ही समय बद्धता, ट्रैफिक के संदर्भ में गतिरोधों को दूर करना, मानव रहित रेलवे क्रासिंग को समाप्त करने जैसे मामलों पर चर्चा की गयी। भारतीय रेल समयबद्धता के साथ इन समस्याओं को समाधान ढूंढने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2017-2018 में कोयले की लदान 555 मीट्रिक टन थी जो सर्वाधिक है। पिछले तीन महीनों में कोयला लदान में 18.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रेल और कोयला मंत्रालय एक दूसरे के साथ तालमेल से कार्य कर रहे हैं ताकि ऊर्जा संयंत्रों को कोयले की कमी न हो। आयात में कमी आने से कोयले की मांग बढी है। कोयले की आपूर्ति बढाने के लिए उन्होंने कोल इण्डिया लिमिटेड को बधाई दी।अपने उद्घाटन संबोधन में रेल राज्य मंत्री श्री राजेन गोहेन ने कहा कि भारतीय रेल क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है। समय आ गया है कि गतिरोधों को दूर किया जाये ताकि रेलों की गति बढ़ाई जा सके। मिशन रफ्तार को लागू करने में रेल अधिकारियों को सबसे अच्छी विशेषज्ञता प्राप्त है।रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री अश्विनी लोहानी ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय रेल की भविष्य की जरूरतों पर विचार करना है। भारतीय रेल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। यह उपयुक्त समय है जब रेलों की गति बढ़ाने में आने वाली चुनौतियों पर विचार किया जाये। इसके लिए एक रणनीति सुझाये जाने और इसे लागू किये जाने की जरूरत है।

मिशन रफ्तार के बारे मेः

इसका उद्देश्य फ्रेट तथा यात्री ट्रेनों की औसत गति को अगले पांच वर्षों के दौरान 25 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाना है। फ्रेट ट्रेनों की औसत गति 24 किलोमीटर प्रति घंटा है जबकि यात्री ट्रेनों (उप-नगरीय रेलों को छोड़कर) की औसत गति 44 किमी प्रति घंटा है।यात्रा अवधि को कम करने, माल ढोने में लगने वाले समय को कम करने, संचालन लागत को कम करने, राजस्व बढ़ाने तथा रेलवे की बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए रेलों की औसत गति को बढ़ाना आवश्यक है।सड़क और हवाई मार्ग से मिलने वाली प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अपनायी जाने वाली रणनीति का यह एक हिस्सा है। परिवहन क्षेत्र में 45 प्रतिशत की हिस्सेदारी भारतीय रेल के लिए वांछनीय मानी जाती है क्योंकि यह पर्यावरण अनुकूल और परिवहन का सस्ता माध्यम है।स्वर्णिम चतुर्भुज के अंतर्गत मुख्य रेल मार्ग हैं-दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-हावडा, हावडा-चेन्नई, चेन्नई-मुंबई, दिल्ली-चेन्नई और हावडा-मुंबई। इन मार्गों से 58 प्रतिशत फ्रेट यातायात तथा 52 प्रतिशत यात्री यातायात का संचालन होता है। यह रेल नेटवर्क का मात्र 15 प्रतिशत है और इसे प्रारंभिक कार्यान्वयन के लिए चयनित किया गया है।

 

Tags: Piyush Goyal , Rajen Gohain , Railways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD