Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी निफ्टम में स्थापित लैब : हरसिमरत कौर बादल

निफ्टम में किया उष्मायन केंद्र एवं खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन , देश में आयात-निर्यात करने वाले उत्पादों की टेस्टिंग के लिए रेफरल लैब होगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत (हरियाणा) , 25 May 2018

Last updated on: May 25, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भारत एक उभरती हुई शक्ति है और भविष्य में इस क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को देखते हुए निफ्टम में उष्मायन केंद्र एवं खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ किया गया है। इस प्रयोगशाला का प्रयोग खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े लोग और किसान भी उठा सकते हैं। हरसिमरत कौर बादल आज सोनीपत में निफ्टम में प्रयोगशाला का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस लैब में पांच तरह की टेस्टिंग की सुविधाएं होंगी। इनमें रेडी टू इट (खाने को तैयार) पदार्थों, दूध एवं डेयरी उत्पाद, फल और सब्जियों की प्रसंस्करण, मीट और पोल्ट्री उत्पाद, खाद्य शोध के लिए पायलेट प्लांट तैयार किए गए हैं। यह पांच फूड टेस्टिंग लैब इंडिया की रेफरल लैब होगी। पूरे भारत के किसी भी हिस्से से जो भी आयात निर्यात के लिए उत्पाद होंगे उन्हें प्रमाणीकरण का सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाया जाएगा। इस लैब का उभरते हुए और छोटे उद्यमी भी लाभ उठा सकते हैं और यहां प्रशिक्षण प्राप्त करके अपना उद्योग स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आज बड़ी संभावनाएं हैं और छोटे उद्यमियों को यहां तक किसानों को भी अपने खुद के उत्पादों के प्रसंस्करण के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि किसान के खेत में उगा हुआ एक आलू चिप्स के माध्यम से प्रसंस्करण कर एक बेहतरीन उत्पाद बन जाता है। इसी तरह से खाद्य उत्पादों की एक बड़ी चेन है जिसके माध्यम से हम आर्थिक तौर पर काफी सक्षम बन सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि इस लैब के माध्यम से युवा और उद्यमी प्रसंस्करण का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार के क्षेत्र में अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं। 

 

Tags: Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD