Friday, 24 May 2024

 

 

खास खबरें मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया : चुग मलोया राजपूत धर्मशाला में सैंकड़ों महिलाओं ने दिया भाजपा को समर्थन राजा वड़िंग ने लुधियाना में विभाजनकारी राजनीति कि बजाय विकास को प्राथमिकता दी आम आदमी पार्टी अनुसूचित जातियों और समाज के कमजोर वर्गों के साथ भेदभाव कर रही: सरदार सुखबीर सिंह बादल हजारों मजदूरों ने दिया गुरजीत सिंह औजला को समर्थन 4 जून को नतीजे घोषित होते ही देश की जनता देखेगी इंडी गठबंधन का दंगल और इनके तीन तलाक : शहजाद पूनावाला चंडीगढ़ में चल रहा है कांग्रेस और आप का फ्रेंडशिप विद बेनीफिट खेल : शहजाद पूनावाला भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार किसी के बहकावे में न आना, सिंगला को चुनाव जिताओ : सचिन पायलट प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना मान ने पंजाब के लोगों को दिया ‘पावर शॉक’ : डॉ. सुभाष शर्मा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है मीत हेयर का काफ़ला एन.के.शर्मा ने पटियाला का पहरेदार बन कांग्रेस, भाजपा व आप से पूछे पांच सवाल चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. लाल पैथलैब्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. अरविंद लाल को हेल्थकेयर इनोवेशन के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित 25 मई को अमृतसर में राहुल गांधी करेंगे संबोधित रवि ठाकुर दूसरे कांग्रेसी विधायकों को 15 करोड़ का लालच देकर भाजपा में मिलने को उकसाते रहेः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू बॉलीवुड के 8 सबसे कम उम्र के सितारे - फिल्मी दुनिया में उनके भविष्य पर एक नज़र मुंबई में अपने प्रशंसकों के लिए एक भव्य सिंगल मिक्सर पार्टी की मेजबानी करेंगे "इश्क विश्क रिबाउंड" के कलाकार पूर्व मंत्री अनिल विज ने भीषण सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों की दी सांत्वना व अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना पूर्व विधायक ने चालक के नाम पर सम्पतियों म लगाया काला धन:सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू न मेयर, न जिम्मेदार सरकार, शहर का हुआ बुरा हाल

 

आदि शंकर न केवल दार्शनिक थे बल्कि असाधारण कवि भी थे : एम वेंकैया नायडू

हमें इस पर फोकस करना होगा कि कैसे विज्ञान और अधिक प्रौद्योगिकी खुशहाली और बेहतर जीवन ला सकती है : एम वेंकैया नायडू

Listen to this article

5 Dariya News

कोच्चि , 21 May 2018

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि सकल राष्ट्रीय आय के साथ-साथ हमें इस बात पर फोकस करना चाहिए कि कैसे विज्ञान और अधिक प्रौद्योगिकी खुशहाली और बेहतर जीवन ला सकती है। उपराष्ट्रपति आज कोच्चि में आदि शंकर इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान में आदि शंकर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार 2018 प्रदान करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केरल के राज्यपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) पी शतशिवम तथा अन्य अतिथि उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आदि शंकर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार 2018  हमारे युवा भारत में जिज्ञासा, सरलता और नवाचारी पहल का साक्षी है। उन्होंने कहा कि इस आशा और विश्वास के साथ भारत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में फिर से अपना उचित स्थान प्राप्त करने में सक्षम होगा। उन्होंन कहा कि हमारे देश में मानवीय ज्ञान में प्रगति जानने की भावना, प्रश्न करने की सक्षमता, अनुसंधान योग्यता और सत्य के निष्कर्ष पर पहुंचने की सक्षमता के कारण हुई है।

उपराष्ट्रपति ने उत्कृष्टता के लिए तीन गुणो की चर्चा की पहला गुण है – प्रत्येक व्यक्ति संस्थान और संसाधन से जानने की उत्सुकता, दूसरा परख, विश्लेषण की क्षमता और तीसरा गुण नए समाधान के लिए खोज करना है ताकि समस्या का निराकरण हो सके। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आदि शंकर न केवल महान दार्शनिक थे बल्कि असाधारण कवि भी थे। उन्होंने कहा कि आदि शंकर ने अद्वैत दर्शन की व्याख्या की जिसके अनुसार ज्ञान के माध्यम से मानव लौकिक हो सकता है और अंतिम लक्ष्य सतचित आनंद का अनुभव करना है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ज्ञान हमें चतुर बनाता है और अपने जीवन में सुधार के लिए चतुराई के साथ ज्ञान का उपयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी आखिरकार आनंद की इच्छा रखते हैं और इसीलिए हम सकल राष्ट्रीय खुशहाली की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें श्रेष्ठ भारतीय परंपरा से प्रेरणा लेनी चाहिए और पुरनी अनुपयोगी बातों का त्याग करना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि इस तरह के पुरस्कार हमारी शिक्षा प्रणाली का हिस्सा हो गए हैं।

 

Tags: Venkaiah Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD