Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें पंजाबी लड़कियों ने छुई बुलंदियां- दो बेटियाँ भारतीय हवाई फ़ौज में अधिकारी बनी डबल इंजन सरकार गरीब के साथ-साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कामः सीएम नायब सिंह भारत की 30 मिलियन वयस्क आबादी या तो अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त: डॉ. अमित गर्ग प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए चुनाव करवाने के लिए संभावनाएं तलाशेगी सरकार पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडिटों ने छूआ आसमान सीआईआई जालंधर जोन ने एलपीयू में एआई और चैटजीपीटी पर कार्यशाला आयोजित की स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं युवा : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तकनीक और कौशल देश के विकास के लिए जरूरी - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित बाल संरक्षण आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सपनों को उड़ान भरवाने का कर रहा कार्य - असीम गोयल अगामी मानसून से पहले पूरे किए जाएं बाढ़ रोकथाम के कार्य : डॉ अभय सिंह यादव हरियाणा सरकार का फ़िल्म प्रोमोशन पर विशेष फोकस, सब्सिडी के लिए 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई केन्द्र में हरियाणा से तीन मंत्री बनने से हरियाणा के विकास को मिलेगी तेजी -केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल हरियाणा 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू करने को तैयार : टी.वी.एस.एन. प्रसाद संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार : कोमल मित्तल मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का राजस्व बढ़ाने और व्यय के प्रभावी प्रबंधन पर जोर जीएमएसएच-16 की उत्साहपूर्ण भागीदारी और 101 रक्तदान के साथ 20वां विश्व रक्तदाता दिवस मनाया ज़मीन के इंतकाल के लिए 3000 रुपए की रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू सांसद बनने के बाद एक्शन में सांसद गुरजीत सिंह औजला प्रदेश के सभी जिलों में 85 स्थलों पर मेगा मॉकड्रिल का आयोजन पुलिस के ख़िलाफ़ लग रहे आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

 

पूर्व मंत्री अनिल विज ने भीषण सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों की दी सांत्वना व अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना

पूर्व मंत्री अनिल ने फोन पर मुख्यमंत्री से बात कर घायलों को हर संभव मदद देने का आह्वान किया

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 24 May 2024

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अम्बाला छावनी विधायक श्री अनिल विज ने आज अंबाला के जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों एवं घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने प्रात: सिविल अस्पताल और आदेश मेडिकल कालेज में पहुंचे घायलों से बातचीत की और वहां मौजूद परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

श्री विज ने इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से फोन पर बात की और घायलों व परिजनों की हर प्रकार मदद करने का आग्रह किया। वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री अनिल विज ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से परिवार के लोग वैष्णों देवी जा रहे थे। जीटी रोड पर ट्रक के साथ मिनी बस की भयंकर दुर्घटना हुई है जिसमें छह लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए है।

 घायलों का अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल और आदेश अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की है कि घायलों व परिजनों की हर प्रकार से मदद की जाए और इनको इनके घरों में पहुंचाने का प्रबंध किया जाए।

गौरतलब है कि गत मध्य रात्रि जीटी रोड पर मध्य रात्रि ट्रक व मिनी बस की टक्कर में वैष्णों देवी जा रहे छह लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए जोकि अस्पतालों में उपचाराधीन है।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD