Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तस्सदुक हुसैन मुफ्ती ने पहलगाम में विकास कार्यों की समीक्षा की

मंत्री ने क्षेत्र के र्प्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने पर बल दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 17 May 2018

Last updated on: May 17, 2018, 00:00 IST

पर्यटन मंत्री तस्सदुक हुसैन मुफ्ती ने पहलगाम में विभिन्न एजैंसियों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा हेतु गत दिवस अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की। पहलगाम के विधायक अल्ताफ अहमद वानी, जेकेटीडीसी के उपाध्यक्ष रफीक अहमद मीर, पर्यटन सचिव रिगजिन समफल, पहलगाम विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुश्ताक अहमद सिमनानी तथा पर्यटन, पीडीए और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। मंत्री ने पीडीए, पीडब्ल्युडी आरएंडबी, यूईईडी, पीएचई, पीडीडी, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पर्यटन सहित विभागों के मध्य तालमेल बनाये रखने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि लक्ष्य प्राप्ति प्रक्रिया शुरू की जा सके। मंत्री ने पर्याप्त कार्य के साथ दस्तावेज की अनुपलब्धता पर रोश जताया। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश जारी करने के बावजूद अबतक ‘पहलगाम मास्टर प्लान’ का राजस्व रिकार्डों के साथ मिलान नहीं किया गया है। मंत्री ने सम्बंधितों को 40 दिनों के भीतर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिये। मंत्री ने येन्नर तथा नुनवान में लिददर नदी की भराई, खन्नाबल पहलगाम सडक की चौड़ाई, पहलगाम में पौधारोपण तथा क्षेत्र में पर्यटन विभाग से सम्बंधित मुददों सहित विभिन्न मामलों का कड़ा संज्ञान लिया। 

सड़कों, नालियों तथा मार्गों की क्षतिग्रस्त स्थितियों पर गम्भीर चिंता जताते हुए मंत्री ने क्षेत्र में ढांचागत एवं स्वच्छता परिदृष्य के सुधार हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने नदियों, सडकों के किनारे तथा वन क्षेत्रों में कचरा फैंकने पर रोक लगाने हेतु कचरे का वैज्ञानिक निपटारा करने पर बल दिया। पहलगाम क्षेत्र में सुखते पेडों की स्थिति पर चिंता जताते हुए मंत्री ने इस मामले से सम्बंधित एक विस्तृत रिपोर्ट उपलबध करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये। पर्यावरण प्रभाव आंकलन (एआईए) से सम्बंधित जानकारी लेते हुए मंत्री ने वन, पर्यावरण, जैव विविधता तथा प्राकृतिक निवासों के संरक्षण हेतु खच्चरों को तय रास्तों से लाने ले जाने पर बल दिया। इससे पूर्व मंत्री ने क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया तथा उन्होंने सम्बंधितों से छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने हेतु शीघ्र कदम उठाने के लिए कहा। इसके उपरांत मंत्री ने स्थानीय पर्यटन भागीदारों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी।

 

Tags: Tassaduq Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD