Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डीडीबी ने बारामूला जिले के लिए 247.14 करोड रु की वार्शिक योजना मंजूर की

अब्दुल रहमान वीरी ने सेवाओं को मजबूत बनाने, महत्वपूर्ण परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को हटाने पर बल दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 16 May 2018

Last updated on: May 16, 2018, 00:00 IST

जिला विकास बोर्ड (डीडीबी) ने आज डाकबंगला में गा्रमीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अब्दुल रहमान वीरी की अध्यक्शता में आयोजित अपनी बैठक में बारामूला जिले के लिए 247.14 करोड रु की वार्शिक योजना को मंजूरी दी, जिनमें  वर्श 2018-19 के लिए 1394.78 लाख नियमित योजनाओं, 2344.95 लाख ऋण, 19435.83 लाख केन्द्र हिस्से, 1523.83 लाख सीएसएस के लिए राज्य के हिस्से तथा 15.34 लाख राज्य हिस्से ऋण के तौर पर शामिल है। सूचना प्रोद्योगिकी, तकनीकी शिक्शा तथा उच्च शिक्शा मंत्री मौलवी इमरान रजा अंसारी, बागवानी मंत्री सईद बशारत बुखारी, विधायक जावेद हसन बेग, जावर दिलावर मीर, हाजी अब्दुल रशीद, मोहम्मद अब्बास वानी, मोहम्मद शफी, मुज्जफर परे, गुलाम नबी मोंगा, गुज्जर एवं बक्करवाल बोर्ड के उपाध्यक्श विभिन्न विभागों के प्रमुख तथा उपायुक्त डॉ नजीर अहमद नकाश के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम बैठक में उपस्थित थी। बैठक में सम्बोधित करते हुए वीरी ने महत्वपूर्ण परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं तथा लोगों के लाभ हेतु सेवा क्शेत्र को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

संसाधनों का विवेकपूर्ण ढंग से उपयोग करने की आवश्यकता पर बल देते हुए अध्यक्श ने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवंटित नीधि का उचित उपयोग करने हेतु समर्पित प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने सम्बंधित एचओडी को विकास कार्यो गुणवत्ता और गति की निगरानी हेतु नियमित क्शेत्रीय दौरे करने के निर्देश दिये। इसी बीच अपने निर्वाचन क्शेत्रों के मुद्दों को उठाते हुए विधायकों ने स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों के स्तर को बढाने, नये सडक सम्पर्क तथा मौजूदा पीएमजीएसवाई सडकों के रखरखाव, कृषि तथा सम्बंधित क्शेत्रों के प्रोत्साहन, बिजली परिदृश्य, पेयजल, सिंचाई सुविधाओं में सुधार, क्शमता स्थलों पर पर्यटन ढांचे के निर्माण की मांग रखी। इससे पूर्व उपायुक्त ने पिछली वित्त्य वर्शीय योजना के अंतर्गत दर्ज की गई उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि 254.35 करोड रु की उपलब्ध राशि में से 134 करोड रु का व्यय हुआ है। उपायुक्त ने पीएमजीएसवाई, आरएंडबी, ग्रामीण विकास तथा अन्यों के अंतर्गत पूरे किये गये तथा चालू सडकों, पुलों, स्कूली भवनों के कार्यो की विस्तृत जानकारी भी दी।

 

Tags: Abdul Rehman Veeri , Molvi Imran Raza Ansari , Syed Basharat Bukhari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD