Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अश्विनी लोहानी ने ‘बच्चों के अनुकूल और रेलवे के संपर्क में आने वाले बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने की निर्देश पुस्तिका’ का विमोचन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 May 2018

Last updated on: May 16, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा ‘रेलवे चिल्ड्रन इंडिया’ के सहयोग से तैयार की गई  ‘बच्चों के अनुकूल और रेलवे के संपर्क में आने वाले बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने की निर्देश पुस्तिका’ का आज हैबिटेट वर्ल्ड में आयोजित एक कार्यक्रम में विमोचन किया गया। सभी रेलवे स्टेशनों पर बच्चों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के खाके के रूप में इस पुस्तिका का उपयोग किया जाएगा।इसी कार्यक्रम में लोगों और हितधारकों के बीच जागरूकता/ सतर्कता बढ़ाने के लिए   भारतीय रेलवे और ‘सेव द चिल्ड्रन’ के साथ विचार-विमर्श कर एनसीपीसीआर द्वारा भारतीय रेल के संपर्क में आने वाले बच्चों की सुरक्षा पर तैयार की गई सूचना शिक्षा संचार सामग्री का भी विमोचन किया गया।  रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री अश्विनी लोहानी ने बल दिया कि विपत्ति में फंसे बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के मुद्दे पर अधिक संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता है। इस मुद्दे पर तुरंत जन-जागरूकता फैलाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि रेल कर्मचारियों और कुलियों तथा विक्रेताओं सहित अन्य हितधारकों को संवेदनशील बनाने के लिए एनसीपीसीआर के सहयोग से 8 जून, 2018 से बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर एनसीपीसीआर की अध्यक्ष सुश्री स्तुति कक्कड़ ने कहा, ‘लापता या घर के अत्याचार पूर्ण माहौल से भागकर रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंचने वाले बच्चों की सुरक्षा की आवश्यकता है, क्योंकि अजनबिओं द्वारा उनका उत्पीड़न किए जाने का खतरा अधिक रहता है।’ 

बच्चों के अनुकूल और रेलवे के संपर्क में आने वाले बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने की निर्देश पुस्तिका से रेलवे प्लेटफार्म पर बच्चों की सुरक्षा की खामियों को दूर करने में मदद मिलेगी।रेल पुलिस बल (आरपीएफ) के महानिदेशक श्री धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि आरसीआई द्वारा प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आरपीएफ रोजाना ऐसी गतिविधियों की निगरानी करता है और उसने पिछले 4 वर्षों में लगभग 35,000 बच्चों को बचाया है। श्री कुमार ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर चाइल्ड हेल्प डेस्क द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी।  रेलवे चिल्ड्रन इंडिया के निदेशक श्री नवीन सेल्लाराजू ने रेलवे स्टेशनों पर बाल संरक्षण प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए सिविल सोसाइटी संगठन, एनसीपीसीआर और रेलवे को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।अनुमान है कि देश में प्रति 5 मिनट में एक बच्चा रेलवे स्टेशन पहुंचता है। जिसके कारण वह बच्चा कई खतरों और उत्पीड़न का शिकार हो सकता है। इसलिए रेलवे स्टेशनों पर मौजूदा बाल सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करना आवश्यक है। 2015 में भारतीय रेल, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और एनसीपीसीआर द्वारा रेलवे के संपर्क में आने वाले बच्चों की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की मानक परिचालन प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया था, जो बच्चों की सुरक्षा में पथ प्रदर्शक बना। हालांकि ऐसे कई स्टेशन हैं जहां एसओपी की शुरूआत की जानी है और यह निर्देश पुस्तिका इस कमी को पूरा करने में मददगार होगी।

 

Tags: RAILWAYS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD