Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार प्रदान किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 May 2018

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत विश्व में तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। आगामी दशकों में हमारा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और वृहद विकास की प्रक्रियाएं बढ़ेंगी। अर्थव्यवस्था में इस बढोतरी के परिणामस्वरूप खनन और खनिज क्षेत्र का विकास होगा। जैसे-जैसे हम अधिक शहरों और आवासों तथा व्यवसायिक केंद्रों का निर्माण एवं आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे वैसे-वैसे महत्वपूर्ण संसाधनों का उपयोग बढ़ेगा। जैसा कि सब जानते हैं वैश्विक मानकों पर भारत में प्रति व्यक्ति संसाधनों और वस्तुओं की खपत अभी भी काफी कम है और इसके बढ़ने की संभावना है। इसके लिये स्‍थायी, पारिस्थिकीय अनुकूल संसाधन पैदा करने के लिए उच्च गुणवत्ता की अनुसंधान पहल और खनन क्षेत्र में प्रौद्योगिकीय नवाचार में सार्थक निवेश की आवश्यकता होगी।

 राष्‍ट्रपति ने कहा कि इसलिये सरकार ने पिछले चार वर्षों में खनन क्षेत्र में सुधारों को बढ़ावा दिया है। मौजूदा कानूनों में संशोधन और रायल्टी के लिए अधिक न्यायसंगत प्रणाली विकसित करने सहित इन सुधारों के परिणाम नजर आने लगे हैं। कई खनिज ब्लाकों को खोजा जा रहा है। खान मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों से नीलामी के लिए राज्यों में संभावित खनिज ब्लाकों को चिन्हित किया गया है। इन उपायों से हमारे राज्यों की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी और वे खनन संसाधनो के लाभ का व्यापक विस्तार कर पायेंगे। अंततः खनिज संसाधनों की खोज और उनके दोहन तथा विकास का लाभ स्थानीय समुदायों को मिलना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के वर्षों में भू-वैज्ञानिक समुदाय से हमारी सामाजिक अपेक्षाएं बढ़ी हैं। भू-गर्भीय गति विज्ञान की गहरी समझ होने के कारण कृषि उत्पादकता और कृषको की आय बढ़ाने, स्मार्ट सिटी पहल में आधार प्रदान करने तथा जल की कमी की चुनौती से निपटने में हमारे नागरिको की मदद करने में भू-वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भू-वैज्ञानिक अपने ज्ञान और तकनीकी कौशल से हमारे देश और लोगों की सेवा करते रहेंगे।  

 

Tags: Ram Nath Kovind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD