Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सुनील शर्मा ने लोगों के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति पर बल दिया

गजनसू, कानाचक में 2 रिसिविंग स्टेशनों का उदघाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 14 May 2018

Last updated on: May 14, 2018, 00:00 IST

ऊर्जा विकास विभाग मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने हेतु बिजली उत्पादन तथा वितरण सम्पर्क बढ़ाने पर बल दिया। मंत्री ने यह बात गजनसू में मढ़ के विधायक चौधरी सुखनंदन कुमार की उपस्थिति में एक रिसिविंग स्टेशन के उदघाटन के उपरांत कही, जिसे 62 लाख रु. की अनुमानित राशि के साथ 6.3 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए किया गया है। उन्होंने कानाचक में भी दूसरे रिसिविंग स्टेशन का उदघाटन किया जिसे 10 लाख रु. की अनुमानित राशि से 3.5 एमवीए से बढ़ाकर 6.3 एमवीए किया गया है। राज्य के अविद्युतिकृत गांवों को बिजली उपलब्ध करवाने हेतु मंत्री ने कहा कि राज्य के अविद्युतिकृत गांवों के विद्युतिकरण को डीडीयूजीजेवाई तथा आरजीजीवीवाई-2 योजनाओं में शामिल किया गया है तथा सभी शेश गांवों का विद्युतिकरण शीघ्र ही किया जाएगा। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे बिजली सुनिश्चित करने तथा केन्द्रीय प्रायोजित योजना ‘सौभाग्य’ की प्रक्रिया में तेजी लाकर इसे सितम्बर 2018 के पहले पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर उनकी अनियमित बिजली कटौती की समस्याएं सुनी। मंत्री ने अधिकारियों को अनियमित बिजली कटौती पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिये ताकि लोगों को गर्मियों के दौरान कोई समस्या न हो। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए विधायक सुखनंदन कुमार ने इन महत्वपूर्ण स्टेशनों को पूरा करने के लिए सरकार की सराहना की तथा कहा कि इन ट्रांसफार्मरों के स्तर को बढ़ाने से क्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों को लाभ होगा। सम्बंधित मुख्य अभिंयता, कार्यकारी अभियंता तथा सम्बंधित विभागों के अन्य वरिश्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sunil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD