Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

संतोष कुमार गंगवार ने एनएससीआई सुरक्षा पुरस्कार- 2017 प्रदान किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2018

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि उनका मंत्रालय देश के प्रत्येक श्रमिक को रोजगार सुरक्षा, वेतन सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं सुरक्षा तथा स्वास्थ्य प्रदान करने की दिशा में प्रतिबद्ध है। इसके अतिरिक्त, मंत्रालय ने केंद्रीय श्रम कानूनों के सरलीकरण, समामेलन एवं विवेकीकरण के लिए कदम उठाए हैं। श्री गंगवार ने कहा कि भारत सरकार दूरगामी संरचनागत सुधारों के जरिये ‘रूपान्तरण के लिए सुधार’ के दृष्टिकोण का अनुसरण कर रही है। मंत्री महोदय आज नई दिल्ली में वर्ष 2017 के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससीआई) सुरक्षा पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रिज लिमिटेड के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष श्री सतीश रेड्डी ने समारोह की अध्यक्षता की।एनएससीआई सुरक्षा पुरस्कार व्यवसायगत सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में बेहद प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार हैं और इन्हें संबंधित आकलन अवधियों के दौरान विनिर्माण, निर्माण एवं एमएसएमई क्षेत्र में संगठनों द्वारा प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली एवं उत्कृष्ट सुरक्षा एवं स्वास्थ्य प्रदर्शन करने पर प्रदान किया जाता है।इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोपरेटिव लिमिटेड, बरेली (उत्तर प्रदेश) ; एनपीसीआईएल, कैगा जेनरेटिंग स्टेशन 3 और 4, (कर्नाटक); महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (ऑटोमोटिव सेक्टर), हरिद्वार, उत्तराखंड और वर्धमान एक्रिलिक्स लिमिटेड, भरूच, गुजरात ने विनिर्माण क्षेत्र में क्रमशः ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी, ग्रुप डी और ग्रुप ई के तहत शीर्ष स्तरीय सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार जीता। सोजिट्ज - एल एंड टी कंसोर्टियम, जयपुर, राजस्थान को निर्माण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया एवं पारीजात इंडस्ट्रीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, अंबाला, हरियाणा को एमएसएमई क्षेत्र में शीर्ष स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त निर्माण क्षेत्र के 12 उपभोक्ता संगठनों को भी पुरस्कृत किया गया।इन पुरस्कारों का आकलन एवं घोषणा हर वर्ष भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा गठित एक स्वायत्तशासी सोसाइटी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा की जाती है।

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD