Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वन चेतना पार्क लोगों में वनों से संबंधित जागरूकता पैदा करने के लिए होगी सहायक-साधु सिंह धर्मसोत

मिरज़ापुर में शिक्षार्थियों को सिलाई /कढ़ाई के सर्टिफिकेट बांटे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिसवां , 26 Apr 2018

Last updated on: Apr 26, 2018, 00:00 IST

पंजाब के वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा बनाए जा रहे वन चेतना पार्क लोगों में वनों से संबंधित जागरूकता पैदा करने में सहायक होगी। वन मंत्री ने आज 'नगर वन उद्यान योजना के अंतर्गत जिला एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के गाँव सिसवां में बनाऐ जाने वाले वन चेतना केंद्र के क्षेत्र का निरीक्षण करने के अवसर पर व्यक्त किया।स. धर्मसोत ने बताया कि यह पार्क गांव सिसवां की पंचायत के लगभग 25 हेक्टेयर क्षेत्रफल को चेन किन फेंसिंग के साथ बंद करके इस जगह में यह पार्क बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस वन चेतना पार्क में प्रत्येक आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए कुदरत का आनंद मानने के लिए बैंच, झूले, खुल्ला जिम, लाअन, वाच़ टावर, हट और चेतना केंद्र आदि सुविधाएं मुहैया होंगी। इस अवसर पर वन मंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने पीपल का एक पौधा भी लगाया।स. धर्मसोत ने बताया कि ऐसा ही एक-एक पार्क दंदराला, जिला एस.ए.एस. नगर (मोहाली), अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा और होशियारपुर में भी बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस प्राजैकट से लोगों में वनों और जंगली जीवों की महत्ता संबंधी जागरूकता पैदा होगी। उन्होंने बताया कि इन पार्कों पर अनुमानित एक-एक करोड़ रुपए खर्च किए जाने का प्रस्ताव है।स. धर्मसोत ने अपने इस दौरे के दौरान मुल्लांपुर के अंतर्गत आते जंगली क्षेत्र में चंदन के पौधों के प्रदर्शनी प्लांट का दौरा भी किया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 400 चंदन के पौधों के अलावा शीशम, धरेक और आँवला के लगभग 15 हज़ार पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की तरफ से चंदन के 2 लाख पौधे लोगों को सस्ते रेटों पर मुहैया करवाने के लिए तैयार किये गए हैं। उन्होंनें बताया कि चंदन का पौधा लगभग15 वर्षों के बाद 15 किलो  'हर्ट वुड्ड पैदा करता है जिसकी कीमत लगभग 5 हज़ार रुपए किलो है। उन्होंने बताया कि चंदन की कृषि से जहां किसान ख़ुशहाल होंगे और फ़सली विभिन्नता को उत्साह मिलेगा, वहां ही धरती के निचले पानी के स्तर में भी सुधार होगा।स. धर्मसोत ने अपने इस दौरे के दौरान मिर्जापुर में वन विभाग द्वारा आयोजित सिलाई /कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी बांटे। उन्होंने इस अवसर पर सेल्फ हेल्प गुपों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनियों का निरीक्षण भी किया।इस अवसर पर प्रमुख मुख्य वनपाल श्री जतिन्दर शर्मा, डी.एफ़.ओ. जिला एस.ए.एस. नगर (मोहाली) श्री गुरअमन सिंह के अलावा जंगलात विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot , Kang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD