Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस

 

बेहद निराशाजनक रहा है सरकार का कार्यकाल : संजय रतन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 22 Apr 2018

ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रतन ने आज यहां कहा कि भाजपा सरकार के सौ दिन का कार्यकाल ज्वालामुखी के लिये निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने इस दौरान इलाके में चल रहे विकास कार्यों को बंद करवाने के सिवा कुछ भी नहीं किया। जिससे लोग आज अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। संजय रतन ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि चुनावों में लोगों को गुमराह कर झूठे प्रचार के सहारे रमेश धवाला विधायक तो बन गये,लेकिन इसके बाद लोगों के प्रति अपने दायित्व को उन्होंने पूरी तरह भुला दिया है। उन्होंने कहा कि बड़े जोर शोर से इलाके में प्रचार किया गया कि कांग्रेस कार्यकाल में शुरू हुये विकास कार्यों में भ्रष्टाचार हुआ है। यहां तक की मंदिर में राजनिति की गई। लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद न तो कोई जांच हुई न ही कोई आरोप साबित हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्वालामुखी में सक्रिय तबादला माफिया इन दिनों सरकारी कर्मियों को तबादलों के नाम डरा धमका रहा है। सुबह तबादला किया जाता है तो शाम ढलते ही नाट टू डिस्टर्ब का डीओ देने का भरोसा दिया जाता है। इसी बहाने कर्मियों से पैसे ऐंठे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन माह के दौरान ज्वालामुखी का विकास पूरी तरह ठप्प होकर रह गया है।  यही हाल चंगर इलाके का है। 

 

Tags: SANJAY RATAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD