Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पाकिस्तान के लिए श्रद्धालुओं का दौरा 10 अप्रैल से

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 20 Jan 2014

Last updated on: Jan 20, 2014, 00:00 IST

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि भारत सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैशाखी के अवसर पर तीन हजार सिख/सहजधारी श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान जा रहा है, जो वहां स्थित विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों का दौरा करेगा। दस दिवसीय यह दौरा 10 अप्रैल, 2014 से 19 अप्रैल, 2014 तक आयोजित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश से 15 श्रद्धालुओं का कोटा आवंटित किया गया है। प्रदेश सरकार से जांच के पश्चात भारत सरकार द्वारा आवेदन प्राप्त करने के लिए अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2014 निर्धारित की गई है। सभी इच्छुक सिख श्रद्धालुओं को अपने आवेदन 10 फरवरी तक अथवा इससे पूर्व प्रेषित करने का आग्रह किया गया है। वे सादे कागज पर नाम, पता, मोबाईल नम्बर सहित सम्पर्क नम्बर की पूर्ण जानकारी के साथ आवेदन कर सकता है। इसके साथ पासपोर्ट तथा हिमाचल के स्थाई निवासी के प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति साथ लगानी होगी, जिसे उप सचिव गृह श्री डी.के. मांटा को कमरा नम्बर 106, आर्म्सडेल बिल्डिंग,  हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला-171002 में देना होगा। 10 फरवरी, 2014 के पश्चात प्राप्त आवेदनों को नहीं लिया जाएगा। किसी भी प्रकार की पूछताछ अथवा स्पष्टीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय टेलीफोन नम्बर 0177-2622918, आवास के दूरभाष नम्बर 0177-2621283 अथवा मोबाईल नम्बर 98161-24437 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD