Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तस्सदुक हुसैन मुफ्ती ने विधान सभा प्रवर समिति की बैठक की अध्यक्षता की

समिति श्री सुकराला माता देवी जी, श्री माता बाला सुंदरी मंदिर का दौरा करेगी

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 17 Apr 2018

Last updated on: Apr 17, 2018, 00:00 IST

जम्मू व कश्मीर विधान सभा की प्रवर समिति की एक बैठक आज पर्यटन मंत्री तस्सदुक हुसैन मुफ्ती की अध्यक्षता में हुई। ‘जम्मू व कश्मीर श्री माता सुकराला देवी जी मदिर और श्री माता बाला सुन्दरी मंदिर (संशोधन) विधेयक, 2018 (एल.ए. बिल 2018 मा नं 201 का )’ के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा हुई । विधायक नवांग रिगजिन जोरा, देवेन्द्र सिंह राणा, सतपाल शर्मा, पवन कुमार गुप्ता, जीवन लाल, राजीव जसरोटिया, रविंदर रैना और डॉ देवेन्द्र कुमार मन्याल ने बैठक में भाग लिया और मंदिरों के लिए बेहतर प्रबंधन और प्रशासन के बारे में अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। समिति ने कहा कि विधेयक का उद्देश्य मंदिरों का बेहतर और उचित प्रबंधन है और यह पाया गया है कि मौजूदा बोर्ड ने स्थानीय लोगों के साथ ही साथ दोनों तीर्थों की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की संतुष्टि के उद्देश्यों को हासिल नहीं किया है। समिति ने यह भी बताया कि बोर्ड को दिए गए जनादेश के साथ न्याय नहीं किया जा सका और दोनों मंदिरों का उचित प्रबंधन हासिल नहीं हुआ। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समिति जल्द ही श्री माता सुकराला देवी जी मंदिर और श्री माता बाला सुन्दरी मंदिर में स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए इन दानों मंदिरों का दौरा करेगी।  सचिव कानून अब्दुल माजिद, सचिव पर्यटन, सारामद हफीज, अतिरिक्त सचिव पर्यटन, गुलजार अहमद, विशेष सचिव, विधानसभा, आर.एल. शर्मा, अतिरिक्त सचिव, विधानसभा, नसीम जान और संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विधानसभा सचिवालय भी उपस्थित थे।

 

Tags: Tassaduq Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD