Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

तस्सदुक हुसैन मुफ्ती ने जम्मू तवी गोल्फ कोर्स के स्तर को बढ़ाने पर बल दिया

विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 17 Apr 2018

पर्यटन मंत्री तस्सदुक हुसैन मुफ्ती ने आज अधिकारियों की एक बैठक आयोजित कर जम्मू तवी गोल्फ कोर्स के उत्थान हेतु किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री को बताया गया कि गोल्फ कोर्स का विकास कार्य तेजी से चल रहा है ताकि इसे सर्वश्रेश्ठ गंतव्यों में से एक बनाया जा सके। मंत्री ने गोल्फ कोर्स के भीतरी गलियारों सहित विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। जम्मू तवी गोल्फ कोर्स के सचिव मानव गुप्ता ने इस सम्बंध में विस्तृत पावर प्वाईंट प्रस्तुति दी। मंत्री ने गोल्फ कोर्स के रेस्तरां के स्तर को बढ़ाने तथा इस सम्बंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिये। उन्होंने खिलाड़ियों तथा यहां पर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सोंदर्यकरण, पौधारोपण तथा निकास एवं स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश भी दिये। उन्होंने अधिकारियों को अपने प्रयासों को बनाये रखने के निर्देश दिये ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर परिणामों की प्राप्ति की जा सके तथा उन्होंने जमीनी स्तर पर विभिन्न कदमों को लागू करने तथा कार्य की स्थिति की जानकारी भी ली। सम्बंधित अभियंता, परामर्षदाता तथा विभाग के अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।     

 

Tags: Tassaduq Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD