Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने में वस्त्र मंत्रालय का प्रयास- अजय टमटा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 11 Apr 2018

Last updated on: Apr 11, 2018, 00:00 IST

वस्त्र समिति मुम्बई में प्रभा देवी समुद्रतट (बीच) पर सघन स्वच्छता अभियान चला रही है।मुम्बई में वस्त्र समिति ने हाल ही में 01 से 15 मार्च, 2018 तक सम्पन्न विशेष स्वच्छता पखवाड़े के दौरान प्रभा देवी समुद्रतट (बीच) पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया और 10 टन कूड़ा-कचरा हटाया तथा स्थानीय निवासियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। देश भर में मंत्रालय ने तथा इसके सम्बद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों में बहुत सी और भी गतिविधियां आयोजित की गई। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने हेतु देश के विभिन्न भागों में स्थित विभिन्न कार्यालयों तथा 9 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का दौरा किया। मंत्रालय में सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा सभी कर्मचारियों को स्वच्छ भारत पर लघु फिल्में दिखाई गई।राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल तथा नई दिल्ली के परिसरों में विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों को पुनरावर्तन के संबंध में संवेदनशील बनाने और पुरानी और फेंक दी गई वस्त्र सामग्री तथा अन्य अनुपयोगी वस्तुओं को कैसे उपयोगी थैलों और हैंड बैगों में बदला जाए इस पर विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। 

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) के विद्यार्थियों ने रद्दी को सम्पदा में बदलने और कलात्मक उत्पाद तैयार करने में उपयोग किया। मंत्रालय प्लास्टिक के थैलों के स्थान पर राष्ट्रीय संस्थान अहमदाबाद द्वारा डिजाइन किए गए पुनः उपयोग में लाए जा सकने वाले पटसन के थैलों के प्रयोग के लिए भी काम कर रहा है जिनका प्रयोग सफल तथा मदर डेयरी की दुकानों पर किया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान वस्त्र मंत्रालय ने विशेष वाक प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, स्वास्थ्य पर चिकित्सकों के भाषण तथा वृक्षारोपण अभियान आयोजित किए।संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री अजय टमटा ने बताया कि इस विशेष पखवाड़े के अलावा मंत्रालय पूरे वर्ष के दौरान निरंतर स्वच्छता गतिविधियों में संलिप्त रहा है। मंत्री ने आगे बताया कि सफाई तभी वास्तविकता में बदल सकती है जब हर व्यक्ति यह विनिश्चय कर ले कि न गंदगी फैलाएगा और न फैलाने देगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक की जिम्मेदारी है इसे केवल सफाईकर्मियों पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

 

Tags: Ajay Tamta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD