Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जीडीसी पलोड़ा भवन को निर्धारित समय में पूरा किया गया

सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी, बाली भगत, प्रिया सेठी ने आधुनिक सुविधाओं से लैस कैम्पस का उदघाटन किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 09 Apr 2018

Last updated on: Apr 09, 2018, 00:00 IST

वित्त, शिक्षा, श्रम एवं रोजगार मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत, तथा शिक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने आज दोमाना में राजकीय डिग्र्री कालेज पलौड़ा के नये भवन के उदघाटन समारोह में छात्रों को 18 महीनों के निर्धारित समय में बनाये गया कैम्पस समर्पित किया। इस कैम्पस को 12 करोड़ रु. की लागत से 60 कनाल के क्षेत्रफल पर बनाया गया है।प्रमुख भवन को विज्ञान तथा कम्पयूटर लैब, आधुनिक पुस्तकालय, कक्षा रूमों, कामन रूम तथा आफिस ब्लाक से पूरी तरह से लैस किया गया है। जबकि वित्त एवं शिक्षा मंत्री ने तत्काल छात्रों के लिए एक अलग से कैन्टीन ब्लाक की मंजूरी भी दी। ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को आवास उपलब्ध करवाने हेतु कैम्पस में एक गर्ल्स होस्टल का निर्माण भी किया जा रहा है। उदघाटन के उपरांत मंत्रियों ने उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव डॉ. असगर सैमून, कालेजों के निदेशक एम.ए. चाट, नॉडल प्रिंसिपल जम्मू डॉ. सतिन्द्र सिंह, जेकेपीसीसी के एमडी तथा कालेज के प्रमुख के साथ भवन का दौरा कर सुविधाओं का निरीक्षण किया। अल्ताफ बुखारी ने बताया कि इस परिसर का नींव पत्थर सितम्बर 2016 में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा रखा गया था तथा इसे उनके द्वारा निर्धारित समय सीमा में पूरा किया गया है। 

उन्होंने बेहतर ढांचे के निर्माण तथा छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थान युवाओं को उनके सपनों को पूरा करने का मंच प्रदान करते हैं तथा उन्होंने आषा जताई कि कालेज शिक्षक अपने छात्रों को बेहतर देने हेतु सभी सम्भव प्रयास करेंगे। उन्होंने कालेजों से अकादमिक कैलेंडर का पालन करने तथा यह सुनिष्चित करने के लिए कहा कि छात्र परीक्षाओं का नया स्मिस्टर सिस्टम पूरा करने के योग्य हों। बाली भगत ने कैम्पस को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने हेतु व्यक्तिगत रूचि दिखाने के लिए शिक्षा मंत्री का आभार जताया। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र रायपुर दोमाना में ली गईं विभिन्न परियोजनाओं की सूची भी बताई जिनमें 100 बिस्तर वाला अस्पताल, सड़कांें का एक बड़ा सम्पर्क तथा नवनिर्मित कालेज भवन शामिल हैं।प्रिया सेठी ने कालेज शिक्षकों पर बल दिया कि  वे परीक्षा की नई प्रणाली की चुनौतियों को पूरा करने के लिए छात्रों को सक्रिय रूप से शिक्षा प्रदान करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने नये कैम्पस के लिए जीडीसी पलौडा के छात्रों को बधाई भी दी।

 

Tags: Syed Altaf Bukhari , Priya Sethi , Bali Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD