Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

संबंधों की बेहतरी के लिए भारत आया हूं : के.पी. शर्मा ओली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Apr 2018

Last updated on: Apr 07, 2018, 00:00 IST

नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने शनिवार को कहा कि वह एक मिशन के साथ भारत आए हैं, ताकि 21वीं सदी की वास्तविकताओं के अनुरूप द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊचांइयों पर ले जाया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त संबोधन में उन्होंने कहा कि उनके देश ने भारत के साथ उसके संबंधों को हमेशा बहुत महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसियों के पास एक-दूसरे को देने के लिए बहुत-सी चीजें हैं। उन्होंने कहा, "हमारे देशों के बीच कई रूपों में परस्पर निर्भरता है। पड़ोसियों के बीच रिश्ते अन्य से अलग हैं। बाकी समानता और न्याय के सिद्धांत पर हैं।"ओली ने कहा, "मैं एक मिशन के साथ भारत आया हूं, ताकि 21वीं सदी की वास्तविकताओं के अनुरूप द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊचांइयों पर ले जाया जा सके। हम एक आदर्श रिश्ता बनाना चाहते हैं। एक ऐसा रिश्ता जो हमेशा पोषित रहे।"उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत और नेपाल के बीच रिश्तों का भविष्य आर्थिक सुविधाओं व निवेश में बेहतरी के विस्तार पर टिका है। दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के बाद उन्होंने कहा, "कृषि उन क्षेत्रों में से एक है, जिसमें भारत ने महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है और नेपाल को इससे सीखने की जरूरत है। अन्य मुख्य विकासशील क्षेत्र हैं संपर्क, रेलवे और कृषि।"उन्होंने कहा कि उनके देश ने इस संक्रमणकालीन स्थिति के दौरान तीन चरणों के चुनाव के बाद एक बहुत ही महत्वपूर्ण संक्रमण काल पूरा किया है। हमें हमारे दोस्तों से सहयोग और समर्थन की जरूरत है।ओली ने मोदी को जल्द ही नेपाल दौरा करने का आमंत्रण दिया।

 

Tags: KP Sharma Oli , Minister Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD