Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

बदलते समय के साथ आधुनिकीकरण और उन्नयन जरूरी है : हरदीप एस पुरी

सरकारी प्रेस के पुनर्विकास की आधारशिला रखी गयी

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2018

Last updated on: Apr 04, 2018, 00:00 IST

आवास एवं शहरी मामले (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री हरदीप एस पुरी ने मिन्टो रोड पर भारत सरकार प्रेस के पुनर्विकास की आधारशिला रखने के दौरान कहा कि बदलते समय के साथ आधुनिकिकरण और उन्नयन जरूरी है। इस प्रक्रिया में मिन्टो रोड पर स्थित भारत सरकार प्रेस के आधुनिकिकरण की परियोजना शुरू की गई है। इस मौके पर सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।दिल्ली के मिन्टो रोड पर भारत सरकार प्रेस की स्थापना 1931 में हुई थी। यह प्रेस संसद सत्र के दौरान दोनों सदनों, महत्वपूर्ण गजट अधिसूचनाएं, अध्यादेश और बजट से संबंधित दस्तावेज की प्रिंटिंग जरूरतें पूरी करता है। यह प्रेस नियमित रूप से दो शिफ्टों में जबकि संसद सत्र के दौरान 3 शिफ्टों में काम करता है। इस प्रेस को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और नई मशीनों से युक्त किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 338.56 करोड़ रुपये की लागत मंजूर की गयी है जिनमें से 100 करोड़ रुपये पौधों और मशीनों पर खर्च किये जाएंगे।भारत सरकार प्रेस के आधुनिकीकरण के बाद प्रिंटिंग की गुणवत्ता अंतराष्ट्रीय स्तर की हो जाएगी और यह प्रेस संसद के दोनों सदनों के लिए तेजी से प्रिंटिंग कार्य करने संपन्न करने में सक्षम होगा। प्रेस की क्षमता मौजूदा 60 करोड़ ए-5 पेज से बढ़कर 166 करोड़ ए-5 पेज हो जाएगी। प्रेस में मल्टीकलर ऑफसेट और डिजिटल प्रिंटिंग की भी सुविधा होगी।50,445 वर्ग मीटर में फैली प्रेस की नई इमारत में 2 बेसमेंट और 7 ऊपरी मंजिल होंगी। यह पर्यावरण के अनुकूल और सौर ऊर्जा से संचालित वातानुकूलित इमारत होगी। सीपीडब्ल्यूडी ने इमारत निर्माण की ऐसी योजना बनाई है कि निर्माण के दौरान भी प्रेस का काम-काज जारी रहेगा। यह प्रेस जनवरी 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , Meenakshi Lekhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD