Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल खेल के क्षेत्र में फिर चमकेगा पंजाब, नई खेल नीति ने बदली दिशा: मीत हेयर लोगों की सेवा में हाज़िर हैं हर कांग्रेसी वर्कर - गुरजीत सिंह औजला भगवंत मान ने बठिंडा वासियों से की अपील: बस एक बठिंडा वाला कील ही बचा है, इस बार इसको भी निकाल दीजिए

 

भाजपा ने आंध्र के लोगों को धोखा दिया : एन. चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2018

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर आंध्र को विशेष दर्जा देने के वादे पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने में विफल रहने पर टीडीपी के राजग से बाहर होने के कुछ दिनों बाद नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा, "आंध्र प्रदेश के पांच करोड़ लोग महसूस करते हैं कि भाजपा सरकार हमारी भावनाओं से खेल रही है।"उन्होंने कहा कि उन्होंने राजग सरकार के अंतिम बजट तक इंतजार किया और इसके बाद भाजपा से संबंध तोड़ लिया। भाजपा, आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा थी।नायडू ने कहा कि सरकार उनसे कहती रही कि 14वें वित्त आयोग की वजह से वह राज्य को विशेष दर्जा नहीं देने जा रही है।उन्होंने कहा, "वित्त आयोग के चेयरमैन व सदस्य ने इस बात से इनकार किया और कहा कि उनका अधिकार महज राज्य व केंद्र को नियम के अनुसार धन देना है।"

उन्होंने कहा, "वे (सरकार) मुझे दोष दे रहे हैं, कह रहे हैं कि हम धन देने को तैयार हैं, लेकिन आप लेने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने 14वें वित्त आयोग के बावजूद 11 राज्यों को विशेष दर्जा दिया है। फिर आंध्र प्रदेश को क्यों नहीं?"नायडू ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि यदि वह मुद्दे को हल कर सकते हैं तो 'हम राजग में बने रहेंगे' और इसके बाद ही उन्होंने संबंधों को तोड़ने का फैसला किया।उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन किया क्योंकि राज्य को केंद्र के सहयोग की जरूरत थी।उन्होंने, "अगर उन्होंने पहले साल विशेष दर्जा दिया होता तो मैंने 3,000-5,000 करोड़ रुपये बचाए होते। मैं इन बातों को रिकॉर्ड पर रखना चाहता हूं। मैंने चार साल इंतजार किया। लेकिन, उन्होंने अपने बजट में आंध्र के बारे में एक शब्द नहीं कहा न कोई चिता दिखाई।"नायडू ने कहा कि वह बीते चार सालों में प्रधानमंत्री व उनके मंत्रियों से मिलने 29 बार दिल्ली आए।उन्होंने कहा, "29 मुलाकातों के बाद कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कुछ मामूली चीजें की, लेकिन (आंध्र प्रदेश) विभाजन अधिनियम की बड़ी बातों को नहीं लागू किया।"

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD