Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बाली भगत ने यूएचसी का औचक निरीक्षण किया, 3 डाक्टरों, 20 पैरामेडिक्स के निलंबन के आदेश दिये

गैर हाजिरों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी, स्वास्थ्य संस्थानों में समय की पाबंदी बनाये रखने पर बल दिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 31 Mar 2018

Last updated on: Mar 31, 2018, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने स्वास्थ्य विभाग में गैर हाजिरों के विरूद्ध कडी कार्रवाई करते हुए आज अपने औचक निरीक्षण के दौरान जम्मू शहर में 5 शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों के 23 कर्मचारियों ( 3 डाक्टरों और 20 पैरामेडिक्स सहित) के निलंबन के आदेश जारी किये।मंत्री ने यूएचसी भगवती नगर, तालाब तिल्लों, लोअर रूपनगर, अप्पर रूप नगर तथा जानीपुर क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया जिनमें उन्होंने इन डाक्टरों तथा पैरामेडिक्स को अपने कार्य के दौरान अनुपस्थित पाया तथा तत्काल उन्हें निलंबित करने के आदेश दिये।स्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के वेतन पर अधिक मात्रा में राशि खर्च करती है तथा अपेक्षा रखती है कि ये अपने कार्य को सर्म्पणभाव से करेगे। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही को सहन नही किया जायेगा तथा सरकार इनके विरूद्ध कडी कार्रवाई करेगी। उन्होंने संस्थानों के प्रमुखों पर सभी कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी तथा नियमित आधार पर उनकी समय की पाबंदी को सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर बल दिया।इसी बीच मंत्री ने स्वास्थ्य सेवा निदेशक तथा सभी जिलों के सम्बंधित सीएमओ को स्वास्थ्य संस्थानों में समय की पाबंदी को सुनिश्चित करने हेतु इनका नियमित आधार पर निरीक्षण करने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा सरकार की प्राथमिकता है तथा जमीनी स्तर पर बेहतर आपूर्ति प्रणाली को सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रयास किये जायेगे।

 

Tags: Bali Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD