Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तस्सदुक मुफ्ती ने साहसिक पर्यटन सर्किट परिदृष्य की समीक्षा की

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 29 Mar 2018

Last updated on: Mar 29, 2018, 00:00 IST

पर्यटन मंत्री तस्सदुक हुसैन मुफ्ती ने आज स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के अलावा साहसिक पर्यटन विकास के लिए दीर्घकालिक स्थिरता और पर्यावरण के अनुकूल हस्तक्षेप पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया।मंत्री ने यह बात स्वदेश दर्शन योजना के तहत राज्य के साहसिक पर्यटन सर्किट के विकास परिदृश्य की समीक्षा हेतु आयोजित परामर्शदाताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।परामर्शदाताओं ने मंत्री को बसोहली, सरथल, बगलिहार डैम, नगरोटा, अखनूर, रियासी, जूसमर्ग, गुलमर्ग तथा गुरेज घाटी सहित साहसिक पर्यटन स्थलों के प्रोत्साहन तथा विकसित करने हेतु योजना और अवधारणा के बारे में विस्तृत पावर प्वाईंट प्रस्तुति दी।मंत्री को बताया गया कि पीएमडीपी-1 स्वदेश दर्शन योजना के तहत राज्य के लिए भारत सरकार द्वारा 6 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है मंजूर की गई परियोजना 569.19 करोड की लागत की है जिसमें से 113.83 करोड रु. जारी किये जा चुके हैं।मंत्री ने पर्यटन विभाग के सम्बंधित अधिकारियों से विभिन्न आयु वर्गों के पर्यटकों को आकर्शित कर क्षेत्र में पर्यटन  को बढ़ावा देने हेतु नवीन पैकेजों के साथ आने के लिए कहा।मुफ्ती ने पर्यावरण के अनुकूल कचरा प्रबंधन, ऊर्जा एंव परिवहन प्रणालियों के कार्यान्वयन के अतिरिक्त हस्तक्षेप के विपनण एवं प्रोत्साहन के लिए एक व्यापस स्तर की रणनीति तैयार करने पर बल दिया।पर्यटन सचिव सरमद हफीज, पर्यटन निदेशक कश्मीर महमूद ए शाह, परामर्शदाता तथा विभिन्न अन्य सम्बंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Tassaduq Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD