Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जनजातीय छात्रों के लिए बनाये गये एकलव्य स्कूल जून 2018 से अकादमिक सत्र शुरू करेंगे- चौ. जुल्फकार अली

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 29 Mar 2018

Last updated on: Mar 29, 2018, 00:00 IST

खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता तथा जनजातीय मामलों के मंत्री चौ. जुल्फकार अली ने आज बताया कि जनजातीय छात्रों के लिए बनाये गये कुलगाम तथा अनंतनाग में एकलव्य रेजीडैंशल मॉडल स्कूलों (ईआरएमएस) को इस वर्श के जून से कार्यशील बनाया जाएगा।गुज्जर एवं बक्करवाल विकास के लिए राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष गुलजार अहमद खटाना की उपस्थिति में कश्मीर संभाग में विभिन्न चालू जनजातीय विकास परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए मंत्री ने कहा कि केवल गुणवत्ता वाली शिक्षा से ही छात्रों का भाग्य बदला जा सकता है।उन्होंने कहा कि राज्य में ईआरएमएस बनाने का उददेष्य जनजातीय छात्रों को समान अवसर  के साथ बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाना है।स्कूलों के बारे में ढांचा विवरण देते हुए मंत्री ने कहा कि कुलगाम तथा अनंतनाग में प्रत्येक स्कूल परिसर को 16 करोड़ रु. की लागत से बनाया गया हैं उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिसर में लडकों तथा लडकियों के लिए अलग अलग होस्टल हैं। इसके अतिरिक्त एक पुस्तकालय तथा एक अन्य जरूरी सुविधाओं के साथ अकादमिक ब्लाक, एक प्रशासनिक ब्लाक भी हैं।राज्य स्तर पर स्कूलों के प्रबंधन का रोडमैप देते हुए मंत्री ने एक राज्य समिति बनाने के निर्देश दिये जो इन स्कूलों की कार्यप्रणाली की निगरानी करेगी।मंत्री ने बताया कि इसी तरह के 3 और स्कूल राजौरी, पुंछ तथा कारगिल के जिलों में खोले जाएंगे। ये स्कूल सडक एवं भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाये जा रहे हैं।बैठक में बताया गया कि तुलसीबाग में गुज्जर, बक्करवाल बॉयस होस्टल का मुरम्मत कार्य पूरा किया जा चुका है जबकि इसी क्षेत्र में जनजातीय छात्रों के लिए पीजी होस्टल का निर्माण कार्य वित्त वर्श के अंत तक पूरा किया जाएगा। ये कार्य जेएंडके हाउसिंग बोर्ड द्वारा शुरू किये गये हैं।इसके अतिरिक्त बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जनजातीय छात्रों के लिए बांडीपोरा रेजीडैंशल स्कूल का शिलान्यास कार्य पहले से ही शुरू किया जा चुका है। जबकि कुपवाडा में लडकियों के लिए एक जनजातीय होस्टल का निर्माण कार्य इस वर्श के जून तक पूरा किया जाएगा।जनजातीय मामलों के आयुक्त सचिव सलमा हमीद, निदेशक जनजातीय मामले मोहम्मद रफी, स्कूली शिक्शा निदेशक कश्मीर जी.एन. इत्तु, जेएंडके हाउसिंग बोर्ड के तकनीकी अधिकारी आफताब पंडित तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Chowdhary Zulfkar Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD