Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कश्मीर के बारे में नकारात्मक धारणा दूर करें : तसादुक हुसैन मुफ्ती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 27 Mar 2018

Last updated on: Mar 27, 2018, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर में पर्यटन को फिर से ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य के बारे में फैली नकारात्मक धारणा बदलनी होगी। राज्य के पर्यटन मंत्री तसादुक हुसैन मुफ्ती ने मंगलवार को यह बात कही। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई) के 64वें सम्मेलन का शुभारंभ करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कश्मीर में पर्यावरण और पारिस्थितिकी के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटन का विकास करना होगा।हुसैन ने कहा, "हम अपनी नदियों और झीलों को प्रदूषित कर रहे हैं। इस चलन को तुरंत बंद करना होगा, ताकि कश्मीर में पर्यटन उद्योग के साथ पर्यावरणीय जागरूकता की रफ्तार बरकरार रहे।"उन्होंने कहा कि जितनी जरूरत टीएएआई को हमारी है, उससे ज्यादा जरूरत राज्य को टीएएआई की है।हुसैन ने कहा, "टीएएआई के प्रतिनिधियों का यहां होना अच्छी बात है। वे कुशलता से आयोजन करते हैं। मुझे उम्मीद है कि इस साल उनके साथ अच्छा होगा।"

अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित पर्यटन स्थलों के विकास के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सीमा पर स्थित पर्यटन स्थलों का विकास होना चाहिए।उन्होंने कहा कि कश्मीर पर्यटकों और अन्य लोगों के लिए सुरक्षित है और चिंता की कोई बात नहीं है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए टीएएआई सम्मेलन की सहायता से यहां के पर्यटन की नकारात्मक छवि को खत्म किया जा सकेगा।पर्यटन निदेशक महमूद शाह ने कहा कि कश्मीर में उच्च सुविधायुक्त स्थानों की कमी होने के कारण टीएएआई के 5,000 सदस्यों में से मात्र 600 सदस्यों ने सम्मेलन में भाग लिया।उन्होंने कहा, "हमारे पास देश भर से तथा ब्रिटेन, ताइपे, नेपाल, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों से भी प्रतिनिधि आए हैं।"

 

Tags: Tassaduq Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD