Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

जीएसटी संग्रह लगातार दूसरे महीने गिरकर 85174 करोड़ रुपये

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Mar 2018

Last updated on: Mar 27, 2018, 00:00 IST

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तरह राजस्व संग्रह में लगातार दूसरे महीने फरवरी में गिरावट दर्ज की गई है और यह 1,144 करोड़ रुपये घटकर 85,174 करोड़ रुपये रहा। जनवरी में भी जीएसटी संग्रह में गिरावट दर्ज की गई थी और यह 86,318 करोड़ रुपये रहा था, जबकि दिसंबर में कुल 86,703 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह किया गया था। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "जीएसटी के तहत प्राप्त कुल राजस्व 2018 के फरवरी (26 मार्च तक प्राप्त) में 85,174 करोड़ रुपये रहा।"बयान में कहा गया है कि फरवरी के लिए 25 मार्च तक कुल 59.51 लाख रुपये का रिटर्न दाखिल किया गया है। बयान में कहा गया है, "कुल 69 फीसदी करदाताओं को मासिक रिटर्न दाखिल करने की जरूरत होती है।"वित्त मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी के तहत संग्रहित 85,174 करोड़ रुपये में से 14,945 करोड़ रुपये केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) के तहत, 20,456 करोड़ रुपये राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) के तहत, 42,456 करोड़ रुपये एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) के तहत तथा 7,317 करोड़ रुपये मुआवजा सेस के तहत प्राप्त हुए।बयान में कहा गया है कि 12,140 करोड़ रुपये को आईजीएसटी से सीजीएसटी खाते में और 13,424 करोड़ रुपये को आईजीएसटी से एसजीएसटी खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा, "इस प्रकार कुल 25,564 करोड़ रुपये की रकम को आईजीएसटी से सीजीएसटी और एसजीएसटी में निपटान के तरीके के तहत हस्तांतरित किया जाएगा।"पिछले साल जुलाई में जीएसटी संग्रह 95,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा था, जबकि अगस्त में यह 91,000 करोड़ रुपये से अधिक था।

 

Tags: GST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD