Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केसीआर और ममता बनर्जी की मुलाकात, संघीय मोर्चे के लिए उठाई आवाज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 19 Mar 2018

Last updated on: Mar 19, 2018, 00:00 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री व तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मुलाकात कर देश में एक गैर-कांग्रेसी और गैर-भाजपाई संघीय मोर्चे के विचार सामने रखा। साथ ही दावा किया कि यह गठबंधन राजनीतिक पार्टियों की सीमा से परे जाकर केवल लोगों के एजेंडे पर केंद्रित होगा। राज्य सचिवालय नाबन्ना में बैठक के बाद राव ने कहा, "निश्चित ही भारत के लोगों द्वारा संघीय मोर्चा बनने जा रहा है। यह महज राजनीतिक पार्टियों को एकसाथ लाना नहीं है। यह भारत के लोगों को एक करने के बारे में है। कम समय में हमारा मोर्चा संघीय मोर्चा हो जाएगा, लेकिन जो एजेंडा हम पेश करेंगे वह मौजदा समय के रूटीन माडल से पूरी तरह से अलग होगा। यह लोगों का एजेंडा होगा।"उन्होंने कहा, "आज हमारी काफी सुखद बातचीत हुई जहां हम कई बातों पर सहमत हुए। हम इस देश के लिए वास्तविक संघीय मोर्चे को बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक विचारधारा वाले राजनीतिक नेताओं का समूह होगा। आज सिर्फ शुरुआत भर है। अन्य नेताओं के साथ बैठकों के बाद अन्य चीजें भी स्पष्ट होंगी।"ममता बनर्जी ने भी इस मुलाकात को 'अच्छी शुरुआत' बताया और आशा जताई की समान विचारधारा वाले नेता देश के विकास पर ध्यान देने के लिए 'मजबूत' संघीय मोर्चे में शामिल होंगे।उन्होंने कहा, "यह एक अच्छी शुरुआत है। राजनीति एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। संवाग शुरू हो चुका है। नेताओं को एक-दूसरे से बात करने दीजिए। एक दिन वे सभी संघीय मोर्चा बनाने के लिए साथ आएंगे। हम संघीय मोर्चे को मजबूत देखना चाहते हैं। अगर राज्य मजबूत होंगे, तो केंद्र भी मजबूत होगा।"ममता ने कहा, "हम जल्दबाजी में नहीं हैं। दूसरे राजनीतिक पार्टियों को भी आगे बढ़ने दीजिए। बड़े उद्देश्यों के लिए राजनीति में समय लगता है। सभी चीजों पर विस्तार से चर्चा होगी। अभी हम कल के लिए, भविष्य के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

 

Tags: K Chandrashekar Rao , Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD