Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जनरल डीपी वत्स को राज्यसभा भेजने पर अमित शाह, नरेन्द्र मोदी व मनोहर लाल खट्टर का ब्राह्मण महापंचायत ने जताया आभार

शांडिल्य बोले - जनरल वत्स का अंबाला में किया जाएगा जोरदार स्वागत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 13 Mar 2018

Last updated on: Mar 13, 2018, 00:00 IST

ब्राह्मण महापंचायत व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने जनरल डीपी वत्स को भाजपा द्वारा राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह,पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यकत किया । उन्होंने कहा कि जनरल डीपी वत्स ईमानदार,बेदाग है व हरियाणा की तत्कालीन सरकार में हरियाणा सिविल सर्विस सिलेक्शन के चेयरमैन की ईमानदारी से भूमिका निभा चुके है और इनकी उम्मीदवारी की घोषण से निश्चित तौर पर हरियाणा में भाजपा को संजीवनी मिली है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जनरल वत्स की राज्यसभा में जाने के बाद हरियाणा में ही नही बल्कि देश में भाजपा को ब्राह्मणों का साथ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनरल डीपी वत्स विश्व में आंखों के सर्जन के रूप में विश्व में जाने जाते है और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई व पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की आंखों का सफल आपरेशन कर चुके है। ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पहले भी जनरल डीपी वत्स का अंबाला में जोरदार स्वागत किया जा चुका है और जल्द ही डीपी वत्स का फिर से जोरदार स्वागत किया जाएगा और उन्होंने कहा कि डीपी वत्स का राज्यसभा में जाने के बाद ब्राह्मण महापंचायत अमित शाह,मोदी व खट्टर को भगवान परशुराम की प्रतिमा देकर सम्मानित करेगा l शांडिल्य आज अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे और उन्होंने कहा कि जनरल वत्स की नियुक्ति से सेना के शहीद जवानों के परिवारों को भी सम्मान दिया गया। इस अवसर पर एडवोकेट किरण पाल शर्मा,ब्राह्मण महापंचायत के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश शर्मा, विकास शर्मा,राष्ट्रिय सचिव गुलशन कालिया,कुलवंत सिंह मानकपुर,फ्रंट के यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष वरूण शर्मा सहित भारी तादाद में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे ।

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD