Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

किसान मार्च : शरद पवार, अन्ना हजारे ने भाजपा पर निशाना साधा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Mar 2018

Last updated on: Mar 12, 2018, 00:00 IST

महाराष्ट्र में किसानों की खस्ता हालत को लेकर पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार और सामाजसेवी अन्ना हजारे ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की कड़ी आलोचना की है। मुंबई और रालेगण-सिद्धी में मीडिया को संबोधित करते हुए दोनों वरिष्ठ नेताओं ने पूछा कि अगर सरकार किसानों की मांगों को मांगने के लिए गंभीर थी तो क्यों 30 हजार किसानों को बीते छह दिनों में 200 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ी।पवार ने कहा, "केंद्र ने क्यों नहीं किसानों की समस्या सुनने और सुलझाने के लिए एक दल को नासिक भेजा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के चार वर्ष हो गए, लेकिन कृषि उत्पाद के न्यूनतम मूल्य को लागू नहीं किया गया।"हजारे ने कहा, "किसानों की मांग सही है और सरकार को उन्हें सुलझाने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। यह काफी निंदनीय है कि भारत जैसे कृषि अर्थव्यवस्था वाले देश में किसानों को यह मार्च करने को मजबूर होना पड़ा। "पवार ने कहा कि अगर किसानों की मांग नहीं मानी गई तो किसानों के आंदोलन की आग महाराष्ट्र से बाहर जाकर पूरे देश में फैलेगी। वहीं, हजारे ने कहा, "इंतजार कीजिए और देखिए 23 मार्च को दिल्ली में मेरे प्रदर्शन के दौरान कितने लोग आते हैं।"

अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) की ओर से आयोजित इस मार्च में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के किसान धड़े के किसान लाल टोपी पहने, हाथों में लाल झंडे लिए ड्रम बजाते हुए मार्च में शामिल हुए।किसान छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए रात (सोमवार) को दो बजे ही विद्याविहार के सोमैया मैदान से ऐतिहासिक आजाद मैदान के लिए रवाना हो गए।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण, राधाकृष्णन विखे-पाटिल, पृथ्वीराज चव्हाण और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, धनंजय मुंडे और जितेंद्र अवहद सहित तमाम नेताओं ने किसानों के मार्च को समर्थन देने का ऐलान किया।महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे और युवासेना के अध्यक्ष आदित्य उद्धव ठाकरे ने रविवार शाम को निजी तौर पर उपस्थित होकर किसानों का स्वागत किया।

 

Tags: Anna Hazare , Sharad Pawar , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD