Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Mar 2018

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों की स्वतंत्रता निरंतर खतरे में है क्योंकि सत्तारूढ़ शासन भड़काऊ बयानबाजी कर रहा है, जो न तो आकस्मिक है न भूलवश बल्कि 'एक खतरनाक डिजायन का हिस्सा है।' कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने यहां इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में कहा कि इतिहास को फिर से लिखने, तथ्यों को झूठलाने और राष्ट्र निर्माताओं पर हमला करने का प्रयास किया जा रहा है। सोनिया ने कहा, "हमारा समाज, हमारी आजादी निरंतर हमले के साए में हैं। इस बारे में कोई गलती नहीं करें। यह भारत के विचार में फेरबदल करने को लेकर एक लंबे समय से तैयार योजना है।"उन्होंने कहा,"सत्तारूढ़ सरकार की ओर से भड़काऊ बयानबाजी न तो आकस्मिक है और न भूलवश है। ये एक खतरनाक डिजायन का हिस्सा हैं।"सोनिया ने कहा कि देश के संविधान को बदलने के बारे में निराशाजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, जो भारत के सार को जानबूझकर नष्ट करने के प्रयास का संकेत है। उन्होंने कहा, "संसदीय बहुमत को सदन में बहस व चर्चा न होने देने का लाइसेंस माना जा रहा है। हमारी आजादी हमले के साए में है। हमारे लोग अधीर हो रहे हैं।" 

सोनिया ने कहा कि निराशाजनक बातें करना उनका स्वभाव नहीं है लेकिन हमें चीजों को वैसे ही देखने की जरूरत है, जैसी वे हैं। उन्होंने कहा कि भय और धमकी के खिलाफ उठने वाली आवाजों को चुप कराया जा रहा है। सोनिया ने दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का जिक्र करते हुए कहा, "दलितों पर अत्याचार को लेकर असंवेदनशीलता हैरान करने वाली है।"उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के मकसद से समाज का ध्रुवीकरण किया जा रहा है। धार्मिक तनाव बढ़ रहे हैं। सोनिया ने सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के नामों का संक्षेपीकरण करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "हमें तेजी से बढ़ने की जरूरत है। लेकिन फास्ट, एफ.ए.एस.टी पहले काम करना और फिर विचार करना नहीं हो सकता है।" सोनिया ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अपने भाषण का अंत करते हुए कहा कि भारत एक महान और शानदार देश है। चलो हम इसकी सुरक्षा करें, इसे सहेजकर रखें। 

 

Tags: Sonia Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD