Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

देश के विकास के लिए नेताओं के बजाय आदर्शो की जरूरत : सीताराम येचुरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 05 Mar 2018

Last updated on: Mar 05, 2018, 00:00 IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को कहा कि देश को नेताओं के बजाय प्रभावोत्पादक आदर्शो की जरूरत है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी को बेदखल करने के लिए इन सिद्धांतों के आधार पर एक वैकल्पिक ताकत पैदा करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 'सत्ताधारी दल के दमन' से छुटकारा पाने के लिए देशभर में मजबूती के साथ जनांदोलन चलाने का आह्वान किया। येचुरी ने यहां पार्टी के 25वें राज्य सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "हमें देश के विकास के लिए नेताओं की नहीं बल्कि नए आदर्शो की जरूरत है। हमें मौजूदा केंद्र सरकार का विकल्प तैयार करना होगा, जो वैकल्पिक सिद्धांतों के आधार पर होगा, जिससे हम उनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा सकें।"उन्होंने कहा, "अगर हम देश के शासकों के खिलाफ जनांदोलन को मजबूत नहीं करेंगे तो हम न तो खुद को जारी अत्याचार से मुक्त करा पाएंगे और न ही वर्तमान व आने वाली पीढ़ियों को बेहतर जिंदगी दे पाएंगे।"

उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक व सामाजिक उत्पीड़न बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी के मसले का समाधान करने के लिए मौजूदा सरकार को परिसंपत्तियों की लूट को रोकना होगा, कृषि सुधार और बुनियादी ढांचागत विकास पर जोर देना होगा।येचुरी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "मौजूदा दौर में देश में संसाधनों की कमी नहीं है लेकिन संसाधनों की लूट हो रही है। गरीबों को और गरीब बनाया जा रहा है जबकि अमीर ज्यादा समृद्ध हो रहे हैं। देशभर में आर्थिक व सामाजिक उत्पीड़न रोज बढ़ते जा रहे हैं।"उन्होंने देश के साम्यवादी आंदोलन में बंगाल के योगदान को याद किया और कहा कि प्रदेश के वामपंथी नेताओं और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे जनांदोलन की जमीन तैयार करें और इसे आगे ले जाएं क्योंकि बंगाल की भागीदारी के बगैर साम्यवादी आंदोलन आगे नहीं बढ़ सकता है।

 

Tags: Sitaram Yechuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD