Friday, 24 May 2024

 

 

खास खबरें मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया : चुग मलोया राजपूत धर्मशाला में सैंकड़ों महिलाओं ने दिया भाजपा को समर्थन राजा वड़िंग ने लुधियाना में विभाजनकारी राजनीति कि बजाय विकास को प्राथमिकता दी आम आदमी पार्टी अनुसूचित जातियों और समाज के कमजोर वर्गों के साथ भेदभाव कर रही: सरदार सुखबीर सिंह बादल हजारों मजदूरों ने दिया गुरजीत सिंह औजला को समर्थन 4 जून को नतीजे घोषित होते ही देश की जनता देखेगी इंडी गठबंधन का दंगल और इनके तीन तलाक : शहजाद पूनावाला चंडीगढ़ में चल रहा है कांग्रेस और आप का फ्रेंडशिप विद बेनीफिट खेल : शहजाद पूनावाला भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार किसी के बहकावे में न आना, सिंगला को चुनाव जिताओ : सचिन पायलट प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना मान ने पंजाब के लोगों को दिया ‘पावर शॉक’ : डॉ. सुभाष शर्मा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है मीत हेयर का काफ़ला एन.के.शर्मा ने पटियाला का पहरेदार बन कांग्रेस, भाजपा व आप से पूछे पांच सवाल चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. लाल पैथलैब्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. अरविंद लाल को हेल्थकेयर इनोवेशन के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित 25 मई को अमृतसर में राहुल गांधी करेंगे संबोधित रवि ठाकुर दूसरे कांग्रेसी विधायकों को 15 करोड़ का लालच देकर भाजपा में मिलने को उकसाते रहेः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू बॉलीवुड के 8 सबसे कम उम्र के सितारे - फिल्मी दुनिया में उनके भविष्य पर एक नज़र मुंबई में अपने प्रशंसकों के लिए एक भव्य सिंगल मिक्सर पार्टी की मेजबानी करेंगे "इश्क विश्क रिबाउंड" के कलाकार पूर्व मंत्री अनिल विज ने भीषण सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों की दी सांत्वना व अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना पूर्व विधायक ने चालक के नाम पर सम्पतियों म लगाया काला धन:सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू न मेयर, न जिम्मेदार सरकार, शहर का हुआ बुरा हाल

 

त्रिपुरा में 25 साल की वाम मोच्रे की सत्ता का अंत, भाजपा बनाएगी सरकार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 03 Mar 2018

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सहयोगी आईपीएफटी के साथ मिलकर त्रिपुरा में पिछले 25 साल से सत्ता में काबिज वाम मोर्चा को विधानसभा चुनाव में कड़ी शिकस्त देते हुए शनिवार को अजेय बहुमत हासिल की। भाजपा और उसकी गठबंधन पार्टी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों पर हुए चुनाव में 43 सीटें हासिल कर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की अगुवाई वाली वाममोर्चा की सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया।भाजपा ने 35 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि आईपीएफटी की झोली में आठ सीटें आई हैं।गौरतलब है कि 2013 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को त्रिपुरा में एक भी सीट नहीं मिली थी जबकि कुल मतों का सिर्फ 1.5 फीसदी ही वोट भाजपा को मिले थे। जबकि इस चुनाव में भाजपा को 43 फीसदी मत मिले हैं। वहीं, आईपीएफटी को 7.5 फीसदी वोट मिले हैं ढाई दशक प्रदेश की सत्ता में रही माकपा को 42.8 फीसदी मतों के साथ 14 सीटों पर जीत मिली है जबकि दो सीटों पर माकपा के उम्मीदवार ही बढ़त बनाए हुए थे। वाम मोर्चे को पिछले चुनाव में 50 सीटों पर जीत मिली थी जबकि 10 सीट कांग्रेस के खाते में गई थीं। कांग्रेस को इस बार महज 1.8 फीसदी वोट मिले हैं जबकि पार्टी जीत का खाता खोलने से भी वंचित रही। भाजपा ने त्रिपुरा में पहली बार जीत का परचम लहराया है और इस तरह असम, मणिपुर और नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के बाद त्रिपुरा में भी भाजपा व उसकी सहयोगी के गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 

भाजपा के विजेताओं में राज्य इकाई के भाजपा अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब (बनामालीपुर), सुदीप रॉय बर्मन (अगरतला), रतनलाल नाथ (मोहनपुर), ए.रामपदा जमातिया (बगमा), दिलीप कुमार दास (बरजाला), दिबा चंद्र रांगकावल (करमचरा), आशीष कुमार साहा (बोरोवाली), रतन चक्रबर्ती (खायेरपुर), अतुल देबबर्मा (कृष्णपुर), सुशांत चौधरी (मजलिसपुर) हैं।आईपीएफटी की ओर से आगे चल रहे उम्मीदवारों में नरेंद्र चंद्र देबबर्मा (तकराजला), मेवार कुमार जमातिया (आश्रमबाड़ी) और प्रशांत देबबर्मा (रामचंद्रघट) हैं।दिग्गज वाम उम्मीदवारों में निवर्तमान जनजातीय कल्याण मंत्री अघोर देबबर्मा (आश्रमबाड़ी), परिवहन व ऊर्जा मंत्री मानिण्क डे (मजलिसपुर) वन एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेश चंद्र जमातिया (बगमा), उपसभापति पबित्रा कर (खायेरपुर) और मुख्य सचेतक बसुदेब मजूमदार (बेलोनिया) चुनाव हार गए। वाम दल के विजेताओं में मुख्यमंत्री और माकपा पोलितब्यूरो के सदस्य माणिक सरकार (धनपुर), स्वास्थ्य एवं लोककल्याण मंत्री बादल चौधरी (ऋषमुख), शिक्षा मंत्री तपन चक्रबर्ती (चांदीपुर), सूचना, खाद्य एवं नगारिक आपूर्ति मंत्री भानूलाल साहा (बिशालगढ़), खेल एवं युवा मामलों के मंत्री शाहिद चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष रामेंद्र चंद्र देबबर्मा और जेल मंत्री महिंद्रा रेंग शामिल हैं।प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 290 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे जिनमें 23 महिलाएं थीं। 18 फरवरी को शांतिपूर्ण तरीके से हुए मतदान में कुल 92 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जो भारत के चुनाव इतिहास में एक मिसाल है। 

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD