शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने आज जम्मू हवाई अड्डे से एयर इंडिया की जम्मू से भटिंडा की उड़ान सेवा को झंडी दिखा कर रवाना किया।इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि शुरू की गई नई उड़ान सेवा, बठिंडा और इसके पड़ोसी क्षेत्रों से आने वाले लोगों के साथ-साथ व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए धार्मिक तीर्थ स्थलों और अन्य पर्यटन स्थलों तक आसान पहुंच प्रदान करेगी।उड़ान दोनों ओर से संचालित होगी ‘फ्लाइट 9 आई -611 जम्मू/ भठिंडा जम्मू से सुबह 9:15 बजे सुबह प्रस्थान करेगी और 10:20 बजे बठिंडा पहुंचेगी और उड़ान 9 आई -612 बठिंडा/ भठिंडा से सुबह 10:50 बजे प्रस्थान करेगी और 12 बजे जम्मू पहुंचेगी।