Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

तस्सदुक मुफ्ती ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर के पर्यटन अध्ययन विभाग के छात्रों के साथ वार्तालाप की

मंत्री ने धरोहर को समझने की आवश्यकता पर बल दिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 27 Feb 2018

Last updated on: Feb 27, 2018, 00:00 IST

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तस्सदुक हुसैन मुफ्ती ने आज केन्द्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर के पर्यटन अध्ययन विभाग के छात्रों के साथ वार्तालाप की।केन्द्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर के उपकुलपति भी बैठक में  उपस्थित थे।मंत्री ने छात्रों पर बल देते हुए कहा कि वे हमारी संस्कृति एवं धरोहर को समझें तथा पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने हेतु विपणन कौशल का कार्य करें।मंत्री ने पर्यटन अध्ययन विभाग को जीवंत बनाने के अतिरिक्त जन पहुंच कार्यक्रम आयोजित करने पर भी बल दिया।मंत्री ने विभागों के बीच तालमेल बनायें रखने के लिए कहा ताकि निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों पर उत्साह एवं सम्पर्णभाव से कार्य करने के लिए भी बल दिया। इसके अतिरिक्त पर्यटन अध्ययन विभाग, सूचना प्राद्योगिकी विभाग के छात्रों और शिक्षकों ने भी मंत्री से वार्तालाप की।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उपकुलपति ने मंत्री को बताया कि इन विभागों छात्र पर्यटन विकास एवं प्रोत्साहन से जुडी गतिविधियों और शोध कार्यकमों मंे सक्रिय रूप से भाग ले रहे है।इसके अतिरिक्त पर्यटन अध्ययन तथा अन्य विभागों ने भी मंत्री को छात्रों द्वारा किये जा रहे विभिन्न आधुनिक कार्यो की जानकारी दी।मंत्री ने राज्य के पर्यटन उद्योग के विकास हेतु छात्रों तथा शिक्षकों के सुझाव मांगे। शिक्षकों एवं छात्रों ने पर्यटन क्षेत्र से सम्बंधित विभिन्न मुद्दे उठाये जिन्हें मंत्री ने ध्यानपूर्वक सुना तथा यथाशीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।पर्यटन निदेशक कश्मीर महमूद शाह, केन्द्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र तथा विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Tassaduq Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD